February 26, 2025


राजिम कुंभ कल्प समापन : शाही स्नान में शामिल हुए डिप्टी सीएम शर्मा और केंद्रीय मंत्री तोखन साहू, पैदल चलकर नागा साधुओं की अगुवाई की

राजिम। छत्तीसगढ़ में धूमधाम से महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जा रहा है। इसी बीच डिप्टी सीएम विजय शर्मा और केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू राजिम कुंभ कल्प के समापन में शामिल होने पहुंचे। इस अवसर पर संतों के साथ शाही स्नान में भी शामिल हुए। इसके बाद त्रिवेणी संगम स्थित भगवान कुलेश्वर महादेव की कि पूजा- अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। 

राजिम को छत्तीसगढ़ का प्रयागराज कहा जाता है। हर साल की तरह इस साल भी कुम्भ कल्प का आयोजन किया गया था। जिसका आज महाशिवरात्रि के पर्व पर समापन होने जा रहा है। शिवरात्रि के अवसर पर नागा साधु संतो का अंतिम शाही स्नान हुआ। जिसमें प्रदेश के डिप्टी सीएम विजय शर्मा और केंद्रीय मंत्री तोखन साहू भी शामिल हुए। वहीं शाम को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय समेत मंत्री मंडल राजिम कुंभ कल्प का समापन करेंगे।

कुलेश्वर महादेव मन्दिर में की पूजा- अर्चना 

डिप्टी सीएम विजय शर्मा, केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, विधायक रोहित साहू नागा साधु- संतों के साथ शाही स्नान में शामिल हुए। सभी शाही स्नान के बाद नागा साधुओं की अगुवाई में पैदल चलकर कुलेश्वर महादेव मन्दिर पहुंचे। मंदिर में डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कुलेश्वर महादेव की पूजा अर्चना कर राज्य के सुख शांति की कामना की।


Related Post

Archives

Advertisement









Trending News

Archives