रायपुर।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री किरणदेव सिंह ने दिल्ली में भाजपा की
रिकार्ड जीत और प्रचंड बहुमत से सरकार बनाने के लिए जनता का आभार जताया है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने दिल्ली
में रिकार्ड जीत दर्ज करते हुए सरकार बनाने जा रही है। मोदी जी की गारंटी पर दिल्लीवासियों ने
भरोसा जताते हुए आपदा बन चुकी भ्रष्टाचार में संल्पित आम आदमी पार्टी को नाकार
दिया है।
किरणदेव
सिंह ने कहा प्रधानमंत्री श्री मोदी नरेंद्र मोदी के 2047 तक भारत को विकसित बनाने के
संकल्प और लक्ष्य के साथ देशवासी अब एकजूट हो गए हैं। इसका प्रमाण है कि दिल्ली
में भाजपा की बड़ी और प्रचंड जीत। श्री किरणदेव सिंह ने कहा कि परिवारवाद और निजी
स्वार्थ की नींव पर खड़ी पार्टियां जनता के बीच अस्वीकार्य हो गई हैं। उन्होंने
कहा कांग्रेस पार्टी दिल्ली ही नहीं पूरे देश में
अप्रसांगिक हो गई है। इसके पीछे सबसे बड़ा कारण है कि जहां पीएम मोदी देश के
मान-सम्मान को विश्व स्तर पर नई ऊंचाइयों पर लेकर गए हैं और भारत को विश्व गुरु के
रूप में स्थापित किया है,वहीं कांग्रेस पार्टी के नेता और
राहुल गांधी भारत की छवि को विदेशों में धूमिल करने में जुटे हैं और देश में
भारतीय लोकतंत्र और संविधान के नाम दुष्प्रचार और प्रोपोगंडा फैलाने में लगे हुए
थे। जिसे दिल्ली की जनता ने लोकसभा और विधानसभा के चुनाव में भी नाकार दिया है। अब
कांग्रेस और इनकी सहयोगी पार्टियों के किसी भी दुष्प्रचार और झूठे वादों के झांसे
में किसी भी राज्य की जनता नहीं आने वाली है।
किरणदेव
सिंह ने कहा जहां भी कांग्रेस और इनकी सहयोगी पार्टियों की सरकारें आती हैं, वहां सिर्फ देश को लूटने का काम करती
हैं। इनकी देश विरोधी मानसिकता और संवैधानिक संस्थाओं के प्रति दूषित सोच को देश
की जनता समझ चुकी है। श्री किरणदेव सिंह ने कहा दिल्ली ही नहीं पूरे देश में मोदी
के सपनों और उनके गारंटी की प्रचंड लहर चल रही है। क्योंकि मोदी जो कहते हैं,
वह करते हैं इसलिए छत्तीसगढ़ की जनता भी नगरीय निकाय और पंचायत
चुनावों में भाजपा के अटल विश्वास पत्र पर भरोसा करते हुए प्रदेश में ट्रिपल इंजन
की सरकार बनाने जा रही है।