October 05, 2023


ब्रम्हास्त्र और जीवामृत की बिक्री से महिला समूहों को 64.71 लाख की आय

रायपुर : गौमूत्र से तैयार जैविक कीटनाशक और फसल वृद्धिवर्धक जीवामृत की बिक्री से महिला स्व-सहायता समूहों को 64 लाख 71 हजार 470 रूपए की आय अर्जित हो चुकी है। गौठानों में 4 रूपए लीटर की दर से गौमूत्र खरीदकर महिला स्व-सहायता समूहों इससे लगातार ब्रम्हास्त्र और जीवामृत तैयार कर रहे है, जिसे किसानों को रियायती दर पर उपलब्ध कराया जा रहा है। किसान अब महंगे रासायनिक पेस्टिसाइट के बदले जैविक कीटनाशक ब्रम्हास्त्र और जीवामृत का उपयोग खेती में करने लगे हैं। गौठानों में अब तक 2 लाख 50 हजार 512 लीटर गौमूत्र क्रय किया गया है, जिसका मूल्य 10 लाख 2 हजार 48 रूपए है। गौठानों में महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा गौमूत्र से अब तक 1,07,529 लीटर कीटनाशक ब्रम्हास्त्र और 35,543 लीटर वृद्धिवर्धक जीवामृत का उत्पादन किया जा चुका है, जिसका विक्रय किया जा रहा है। राज्य के किसानों द्वारा अब तक 1,04,147 लीटर जैविक कीटनाशक ब्रम्हास्त्र और 33,788 लीटर वृद्धिवर्धक जीवामृत क्रय कर खेती में उपयोग किया गया है, जिससे समूहों को कुल 64 लाख 71 हजार 740 रूपए की आय हुई है।


Related Post

Archives

Advertisement





Trending News

Archives