रायपुर| कोरबा में एक युवक ने अपने ही बड़े भाई की सोते
हुए हत्या कर दी। टंगिया लेकर देर रात युवक घर में घुसा और भाई के कान और गर्दन पर
वार कर दिया। इसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी भाई भाग
निकला था। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं आरोपी का
सुराग मिलने पर उसे गुरुवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला कोरबी चौकी
क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक,
ग्राम दुल्लापुर
निवासी देव सिंह (60) शनिवार को उसके ही कमरे में मिली थी। उसके कान से
खून निकल रहा था और आसपास भी बिखरा था। बताया जा रहा है कि वारदात के दौरान देव
सिंह मकान में अकेले था। उसका बेटा और परिवार के अन्य सदस्य दूसरे मकान में सोए
हुए थे। पुलिस ने जांच शुरू की तो सामने आया कि देव सिंह का उसके ही छोटे भाई जय
सिंह से उसका जमीन को लेकर विवाद था।
पूछताछ
में पता चला कि दोनों भाइयों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। वारदात के बाद से
वह भागा हुआ था। सुराग मिलने पर पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ मे जय सिंह ने
पुलिस को बताया कि शनिवार रात भाई देवसिंह को घर पर अकेला सोता देखकर हत्या के
इरादे से घुस गया। िजस कमरे में देव सिंह सोया था, वहां गया और टंगिया से उस पर
वार कर दिया। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया
है।