November 26, 2023


घर में प्रवेश करने से पहले देवी लक्ष्मी देती हैं ये संकेत, पैसों के लिए अलमारी पड़ जाएगी छोटी

हर कोई चाहता है कि उसकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो। इसलिए लोग दिन-रात मेहनत करते हैं। अक्सर कड़ी मेहनत के बाद सफलता नहीं मिल पाती है ऐसे समय में हम कहते हैं कि देवी लक्ष्मी प्रसन्न नहीं है। जो जातक कम मेहनत के बाद भी सफल हो जाता है। उससे धन की देवी और कुबेर देव खुश रहते हैं। माना जाता है कि जिस परिवार पर माता लक्ष्मी का आशीर्वाद होता है। उस घर में कभी भी आर्थिक समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, देवी लक्ष्मी के आगमन से पहले व्यक्ति को कुछ संकेत मिलते हैं।

छिपकली का दिखना

घर के अंदर छिपकली का दिखना आम बात है, लेकिन अगर आपको रात में एक साथ तीन छिपकलियां दिख जाएं तो यह धन के आगमन का संकेत हो सकता है। इसका अर्थ है कि जल्द ही धन संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिल जाएगा।

काली चींटियां

रात्रि के समय घर में काली चींटियों का दिखना शुभ संकेत है। इसका मतलब है कि जल्द ही परिवार पर देवी लक्ष्मी की कृपा होने वाली है। ऐसे में चींटियों को चीनी या आटा खिलाएं।

चिड़िया का घोंसला

अगर शाम के समय घर में या आसपास किसी पक्षी का घोंसला दिखाई दें तो यह एक अच्छा संकेत है। इसका अर्थ है कि माता लक्ष्मी आपके घर आएंगी।

इन चीजों का सपना में दिखना

अगर सपने में बांसुरी, कमल का फूल, झाड़ू या गुलाब दिखाई दें तो यह माता लक्ष्मी के आगमन का संकेत हो सकता है। ऐसे सपने देखने से जातक के जीवन में आर्थिक समस्याओं से राहत मिलती है।


Related Post

Archives

Advertisement





Trending News

Archives