February 03, 2024


VIDEO : BTech पानी पुरी वाली ने नई Thar से किया ऐसा काम, आनंद महिंद्रा ने वीडियो शेयर कर कह दी ये बात

उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने सोशल मीडिया पर बी टेक पानी-पुरी वालीके नाम से मशहूर तापसी उपाध्याय का वीडियो शेयर किया है, जो इस वक्त चर्चा में है। इस वीडियो में वह थार से अपना ठेला जोड़कर पानी-पुरी बेच रही हैं। इस वीडियो के साथ आनंद महिंद्रा ने कहा कि उनके वाहन लोगों को आगे बढ़ने और उनके सपने पूरे करने में मदद करते हैं।

ऑफ-रोड वाहन किस काम के लिए होते हैं?

आनंद महिंद्रा ने इस वीडियो को कैप्शन दिया है- ऑफ-रोड वाहन किस काम के लिए होते हैं? ये लोगों को उन जगहों पर जाने में मदद करते हैं, जहां वे पहले नहीं जा पाए। लोगों को असंभव का पता लगाने में मदद करते हैं। और खासतौर पर हम चाहते हैं कि हमारी कारें लोगों को आगे बढ़ने और उनके सपनों को जीने में मदद करें। अब आप जानते हैं कि मुझे यह वीडियो क्यों पसंद है।

पहले स्कूटी से बेचती थीं गोलगप्पे

ऑफ रोड एसयूवी थार काफी पॉपुलर है। किफायती होने के साथ-साथ इसक मॉडल डिजाइन यूजर्स को काफी पसंद आया है। इस क्लिप में वह बताती हैं कि वह पहले अपनी स्कूटी से गोलगप्पे बेचती थीं। इसके बाद वह बुलेट से कार्ट को खींचकर लाती थीं। अब वह थार चलाती हैं। वीडियो में तापसी ने बताया कि मौजूदा समय में पूरे देश में उनके 40 से भी ज्यादा कार्ट हैं।

https://twitter.com/i/status/1749722821360791669

एक्सपर इस वीडियो को तकरीबन दो लाख बार देखा जा चुका है। 58 सेकेंड्स के इस क्लिप में तापसी अपने गोलगप्पे की खासियत बता रही हैं। वह कहती है, “लोगों को लगता है कि ये एक ही दिन में हो गया, लड़की रातोंरात वायरल हो गई। ऐसा कुछ नहीं है। इसके पीछे हजारों दिन की मेहनत लगी है।वीडियो में देखा जा सकता है कि वह हाथ से कार्ट को थार से जोड़ती है और जगह पर पहुंचकर गोलगप्पे बेचती हैं।


Related Post

Archives

Advertisement





Trending News

Archives