August 03, 2022


लकड़ी तस्करों ने वन कर्मियों को दौड़ा-दौडाकर पिटा, दुबारा आने पर दी जान से मारने की धमकी

तस्करों की पिटाई से 2 वनकर्मी घायल, तीन ने भागकर बचाई अपनी जान

रायपुर| दंतेवाड़ा जिले में कीमती लकड़ियों की अवैध तस्करी करने वाले तस्करों के हौसले बुलंद हैं। अवैध तस्करी का कारोबार चला रहे तस्करों को पकड़ने गए वन कर्मियों को तस्करों ने 30 से 40 ग्रामीणों के साथ मिलकर दौड़ा-दौड़ाकर मारा साथ ही लात-घूसे चलाए हैं। बताया जा रहा है कि 2 वन कर्मियों की जमकर पिटाई की गई है, जबकि 2 से 3 लोग जान बचाकर भाग निकले। घायलों को बचेली के अपोलो अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने 3 लोगों के खिलाफ ऍफ़आईआर भी दर्ज कर ली है। जानकारी के मुताबिक किरंदुल थाना क्षेत्र में वन विभाग के कर्मचारियों को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दंतेवाड़ा जिले के टिकनपाल ग्राम पंचायत में कीमती लकड़ियों का अवैध कारोबार चल रहा है। इसी सूचना पर 4 से 5 लोगों की टीम तस्करों को पकड़ने के लिए गई हुई थी। जब टीम गांव पहुंची तो तस्करों ने गांव वालों को इकट्ठा कर लिया। फिर करीब 30 से 40 ग्रामीणों ने मिलकर वन विभाग की टीम पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि, दो से तीन वन कर्मी अपनी जान बचाकर भाग निकले। जबकि 2 कर्मियों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया था। जिनकी लात घूंसों से बेदम पिटाई की गई। मार-मार कर अधमरा कर दिया गया। इतना ही नहीं वनकर्मियों को धमकी भी दी गई कि अगर दोबारा गांव में कदम रखेंगे तो अंजाम और बुरा होगा। मामले की जानकारी तत्काल किरंदुल पुलिस को मिली थी। मौके पर जवानों की टीम रवाना की गई थी। जिसके बाद ही दोनों घायल वन कर्मी सिराज पटेल और उमेश नेगी को पुलिस ने सुरक्षित भीड़ से निकाला। दोनों को बचेली के अपोलो अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इनके हाथ, कान समेत शरीर के अंगों में काफी चोटें आईं हैं। किरंदुल थाना प्रभारी ने बताया कि, 3 लोगों के खिलाफ ऍफ़आईआर दर्ज कर ली गई है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।


Related Post

Archives

Advertisement









Trending News

Archives