March 24, 2023


समर्थन मूल्य पर प्रति एकड़ धान खरीदी की मात्रा 15 से बढ़ाकर 20 क्विंटल करने पर किसानों में खुशी की लहर

किसानों ने किया मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट

रायपुर| मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कल गुरूवार को छ.ग. विधानसभा में किसानों के हित में बड़ा निर्णय लेते हुए प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान की समर्थन मूल्य पर खरीदी करने की घोषणा की है। इस फैसले से प्रदेश के किसानों में खुशी की लहर है। कृषि प्रधान बेमेतरा जिले के विकासखण्ड साजा के अंतर्गत ग्राम मुंगलाटोला निवासी किसान संतोष वर्मा ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि प्रदेश के संवेदनशील मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रति एकड़ 15 से बढ़ाकर 20 क्विंटल धान का उपार्जन करने की घोेषणा की है। इसे आने वाले समय में प्रदेश के किसान खुशहाल होंगे। जब किसान खुशहाल होंगे तो प्रदेश के बाजार में पैसा आएगा और व्यापार व्यवसाय भी बढ़ेगा। ग्राम लोधी खपरी के किसान श्री थानसिंह लोधी ने कहा कि मुख्यमंत्री के इस ऐतिहासिक निर्णय से निश्चित रूप से किसान खुशहाल होंगे। किसान हितैसी मुख्यमंत्री के इस निर्णय से प्रदेश के किसानों में खुशी का माहौल है। विकासखण्ड नवागढ़ के ग्राम नारायणपुर के किसान सुशील साहू ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री स्वयं एक किसान है। वे किसानों के दुःख-दर्द को समझते है। मुख्यमंत्री के इस ऐतिहासिक निर्णय से अब 15 के बजाय 20 क्विंटल धान उपार्जन कर सकेंगे। ग्राम चक्रवाय निवासी झम्मन बघेल ने इस फैसले पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि किसान खुशहाल रहेंगे तो प्रदेश खुशहाल होगा। मुख्यमंत्री की इस घोषणा से किसानों का उत्साह दोगुना हो गया है। ग्राम मोहलाईन के किसान सुरेश साहू ने कहा कि भूपेश सरकार ने पिछले चार साल के दौरान किसानों के हित में उनकी बेहतरी के लिए अनेक कदम उठाये है। सरकार ने कार्यभार ग्रहण करते ही सर्वप्रथम किसानों का कर्ज माफ किया। अब प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान उपार्जन से किसानों की स्थिति में काफी सुधार आएगा।


Related Post

Archives

Advertisement





Trending News

Archives