July 26, 2022


पुलिसवालों को चकमा देकर भाग गया जवान, चोरी के आरोप में हुआ था गिरफ्तार

आरोपी जवान को इलाज के लिए अस्पताल गया तो वहां छत से कूदा फिर पकड़ा गया

रायपुर| कांकेर जिले में चोरी का आरोपी सीएऍफ़ का जवान पुलिसवालों को चकमा देकर फरार हो गया। जेल में तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया था। जहां से वह छत कूदकर ही भाग निकला। मगर पुलिस ने उसे फिर से गिरफ्तार कर लिया है। जवान महेंद्र दीवान ने भानुप्रतापपुर के एक कपड़े की दुकान से मोबाइल फोन चोरी किया था। जिसके बाद 23 जुलाई को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जेल में तबीयत बिगड़ने पर आरोपी जवान को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां से वह मंगलवार को सुरक्षा में लगे जवानों को चकमा देकर अस्पताल की छत से कूद गया और भाग निकला। खबर मिलते ही पुलिस ने तत्काल आस-पास के इलाकों में खोजबीन शुरू की। फिर 3 घंटे तक चले खोजबीन के बाद जवान को एमजी वार्ड से पकड़ा गया है। एएसपी अविनाश ठाकुर ने बताया कि जवान के खिलाफ कोतवाली थाना में अपराध कर कार्रवाई की जा रही है। वहीं सुरक्षा में लगे जवानों की लापरवाही को लेकर जांच की जा रही है।


Related Post

Archives

Advertisement





Trending News

Archives