September 20, 2024


पुतले के साथ जलने लगे नेताजी : पेट्रोल डालकर जला रहे थे पुतले को, अचानक पजामे में लग गई आग, बड़ा हादसा टला

पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के पेंड्रा में कांग्रेस पार्टी द्वारा विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान एक बड़ा हादसा टल गया, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ पेंड्रा के दुर्गा चौक में प्रदर्शन कर रहे जिला अध्यक्ष उत्तम वासुदेव पुतला दहन करने के दौरान आग की लपटों की चपेट में आ गए और घायल हो गए। पुलिस और आसपास मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सतर्कता से समय रहते आग को बुझाने में सफल हो गए। जिसके चलते जिलाध्यक्ष बड़ी घटना का शिकार होने से बच गए। 

दरसअल, लोकसभा नेता राहुल गांधी के खिलाफ अमर्यादित बयानबाजी पर कांग्रेस के कार्यकताओं के द्वारा पेंड्रा के दुर्गा चौक में पुतला दहन और प्रदर्शन का कार्यक्रम रखा गया था। केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू औऱ महाराष्ट्र शिवसेना (शिंदे गुट) के विधायक संजय गायकवाड़ के द्वारा राहुल गांधी के खिलाफ अमर्यादित बयान देने पर कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा था। पुलिस ने कांग्रेस नेताओं को पुतला दहन से रोकने की कोशिश की इस दौरान पुतला दहन कर रहे कांग्रेस जिला अध्यक्ष उत्तम वासुदेव आग की चपेट में आ गए। जिसके बाद समय रहते पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आग पर काबू पा लिया। घायल उत्तम वासुदेव को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. जहां उनका इलाज जारी है। 


Related Post

Archives

Advertisement







Trending News

Archives