रायगढ़। छत्तीसगढ़
में एक बार फिर ईओडब्लू-एसीबी की
टीम ने कई ठिकानों पर दबिश दी है। इसी कड़ी में एजेंसी ने रायगढ़ में सस्पेंडेड डीऍफ़ओ अशोक
पटेल के घर में छापेमारी की है। वे सुकमा में पदस्थ थे और वहां भी उनके ऑफिस में
भी खोजबीन जारी है। वहीं रायगढ़ शहर के कृष्णा वाटिका कॉलोनी और पुसौर के पास पैतृक
ग्राम झालमुडा़ मे भी कार्रवाई चल रही है। सुबह 6
बजे से एसीबी और ईओडब्ल्यू के अधिकारी पहुंचे। कॉलोनी के आस- पास
पुलिस बल तैनात है।
उल्लेखनीय
है कि, दंतेवाड़ा,
सुकमा,जगदलपुर,बीजापुर
रायगढ़ और जांजगीर में कार्रवाई चल रही है। वन , शिक्षा और
ट्राइबल विभाग से जुड़े अधिकारियों के ठिकानों पर रेड पड़ी है। वहीं निलंबित डीएफओ
अशोक पटेल के परिजनों के घर भी टीम पहुंची हुई है। एक दर्जन से अधिक ठिकानों पर ईओडब्लू-एसीबी
के अफसर कार्रवाई कर रहे हैं।
कोंटा में भी एजेंसी ने की छापेमारी
कोंटा
जिले में एक बार फिर ईओडब्लू-एसीबी ने दस्तक दी है। यहां की पुरानी बस्ती स्थित एक
शिक्षक के घर पर रेड मारी है। वहीं जिले के दो और स्थानों काईवाई जारी है। सुकमा
जिले के छिंदगढ़ और कोंटा में ईओडब्लू-एसीबी की टीम एक साथ पहुंची हुई है। जिन
घरों में अफसरों की टीम पहुंची है, वे दोनों शिक्षक बताएं जा रहे हैं।
तीन ब्लाॅक मुख्यालय में छापामारी
कोंटा
में ईओडब्लू-एसीबी ने दस्तक दी है। पुरानी बस्ती स्थित एक शिक्षक के घर ईओडब्लू-एसीबी
की टीम पहुंची है।वहीं सुकमा जिला के डीऍफ़ओ निवास सहित छिंदगढ़ में पूर्व डीएमसी के
घर पर भी टीम ने छापेमारी की है। सुबह 7 बजे से एक साथ सुकमा जिला के तीन ब्लाॅक सुकमा, छिंदगढ़और कोंटा ब्लॉक मुख्यालय में छापामारी काईवाई जारी है।