October 03, 2024


स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का धूमधाम से मनाया गया जन्मदिन, बधाई देने लोगो का लगा रहा तांता

मनेद्रगढ़ : छत्तीसगढ़ शासन में स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल जी का जन्म दिन मनेंद्रगढ़ विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में बहुत धूम धाम से मनाया गया, इस दौरान सभी जगहों पर केक काट कर जन्म दिन मनाया गया।

दोपहर लगभग 2 बजे मनेंद्रगढ़ आमाखेरवा वॉर्ड क्र.22 के पार्षद श्री आदित्य राज डेविड जी के निवास स्थान पर जन्म दिन बहुत ही उत्साह के साथ मनाया गया जिस दौरान हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।जन्म दिन के अवसर पर पार्षद आदित्य राज डेविड जी के अगुवाई में जोगी कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता भाजपा में शामिल होकर तोहफा स्वरूप भेट किए।।

जोगी कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष खड़गवां समेत जिला पदाधिकारी एवं ब्लॉक पदाधिकारी कार्यकर्ता सैकड़ों की संख्या में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान श्री जायसवाल जी जनता के बिच सेल्फी लेते नजर आए। जिससे लोगो मे बहुत खुशी का माहौल देखते बना।


Related Post

Archives

Advertisement







Trending News

Archives