February 19, 2025


फिल्म समीक्षा : “द स्टोरीटेलर” कला और बाज़ार के बीच का संघर्ष

कल्पना पांडे (मुंबई )

सत्यजित राय की कहानी गल्पो बोलिये तरिणी खुरोपर आधारित अनंत महादेवन की फ़िल्म द स्टोरीटेलर’ (2025) असली मेहनत और पूँजीवाद के बीच के संघर्ष को केंद्र में रखती है। इस फ़िल्म में दो बिल्कुल विपरीत व्यक्तित्वों की कहानी है। एक तारिणी बंद्योपाध्याय (परेश रावल) हैजो एक वृद्ध बंगाली कहानी कहने वाला हैजिनके विचारों से कम्युनिस्ट या साम्यवादी विचारों का है। दूसरा प्रमुख पात्र रतन गरोडिया (अदिल हुसैन) है जो एक धनी गुजराती व्यापारीजो अनिद्रा के कारण वर्षों से सोया नहीं है। उनकी परस्पर विरोधी दुनियाओं से यह स्पष्ट होता है कि मुनाफ़ा कमाने की लालसा से चलने वाली व्यवस्था में रचनात्मकता का कैसे शोषण होता है। यह फ़िल्म सिर्फ़ मनोरंजन नहीं करतीबल्कि गहरे सवाल उठाती है कहानी पर असली हक़ किसका होता हैश्रेय किसे मिलता हैऔर एक रचनाकार अपनी कला के शोषण के खिलाफ़ कैसे लड़ता है।

द स्टोरीटेलर मेंयह दिखाया गया है कि कला का कैसे इस्तेमाल किया जाता है और गलत तरीके से कलाकारों का फ़ायदा कैसे उठाया जाता है। तारिणीजो बंगाली साहित्यिक परंपरा से आने वाला एक खुशमिजाज उत्साही कथाकार हैसबको अपनी नई-नई कहानियां सुनाता रहता हैउसे अहमदाबाद के एक कपड़ा व्यापारीरतन गरोडियाउसकी अनिद्रा दूर करने के लिए और नींद या सके इसलिए कहानियाँ सुनाने के लिए नौकरी पर रखता है। शुरुआत में यह एक साधारण सा समझौता लगता हैलेकिन जल्द ही रतन का असली चरित्र सामने आ जाता है। अमीर होने के बावजूदरतन अपनी बुद्धिमान और सुसंस्कृत महिला मित्रसरस्वती (रेवती) को पैसे से प्रभावित नहीं कर पाता। उसका प्रेम पाने के लिए और उसकी नजरों में अपनी छवि निखारने के लिएवह तारिणी की नवीन मौखिक कहानियों को चुराकर "गुज्जू गोर्की" के छद्म नाम से प्रकाशित करता है और कम समय में ही मशहूर हो जाता है। यह बौद्धिक चोरी साफ़ दर्शाती है कि पूँजीवादी व्यवस्था कैसे रचनात्मक लोगोंघोस्टराइटर्सकलाकारोंमज़दूरोंकी कला का नफ़ा कमाने के लिए शोषण करती है।

फिल्म में कोलकाता की बंगाली संस्कृति और अहमदाबाद की गुजराती संस्कृति के बीच तुलना की गई है। तारिणी के कोलकाता में परंपरा और जीवन का उल्लास हैमछली बाज़ारऐतिहासिक इमारतेंऔर पीढ़ियों से चली आ रही कहानियाँ। यहाँकहानी सुनाना मिल्कियत नहीं बल्कि पूरे समुदाय की धरोहर है। इसके विपरीतअहमदाबाद में रतन का महल पूँजीवाद की निर्ममता को दर्शाता हैमहँगे फर्नीचरबिना पढ़ी किताबों से भरी अलमारियाँऔर पिकासो के प्रिंट्स जैसी कलाकृतियाँजो सिर्फ़ दिखावे के लिए हैं। फिल्म इस "संस्कृति" पर कटाक्ष करती हैजहाँ कला और कहानियों की आत्मा खोकर उन्हें सिर्फ़ बिक्री के लिए पैकेज किया जाता है। पूँजीवाद विभिन्न संस्कृतियों को एकसमान बाज़ारू रूप में बदल देता हैउनकी विशिष्टता को मिटाता है। शुद्ध शाकाहारी रतनजो अपने विरोधाभासी व्यवहार के लिए जाना जाता हैअपने नौकर से पूछता है, ‘क्या तूने मछलियों को दाना दिया’, और क्या उसने दाने को (तारिणी) मछली दीतारिणी कि जो कीमत पूंजीपति के मन है उस नज़रिये को उजागर करता है। कोलकाता का सामूहिक आनंद और अहमदाबाद के महल की खालीपन इस अंतर और संघर्ष के प्रतीक हैं।

इस फ़िल्म मेंएक बिल्ली है जिसका प्राकृतिक पसंदीदा भोजन मछली है। उसे हमेशा शाकाहारी खाना खाने के लिए मजबूर किया जाता है। मौका मिलते ही बिल्ली मालिक की मछली टंकी से चुपके से मछलियाँ चुराकर खा लेती है। बिल्ली का यह संघर्षप्राकृतिक इच्छाओं और सामाजिक नियमों के बीच का तनावएक रूपक है। शाकाहारी भोजन खाद्य पदार्थों की सांस्कृतिक दमन का प्रतीक हैजबकि चुराई गई मछली स्वयं की पहचान और आज़ादी को दर्शाती है। तारिणीजो बिल्ली के स्वभाव को समझता हैउसे मछली खिलाता है। वह अहमदाबाद छोड़ते समय बिल्ली को कोलकाता ले जाता है। यह दृश्य फ़िल्म में सांस्कृतिक दबाव और व्यक्तिगत स्वतंत्रता के बीच के संघर्ष को प्रतीकात्मक रूप से दर्शाता है। बिल्ली की कहानीतारिणी और रतन के संबंधों का एक दर्पण हैजहाँ रचनात्मकता का शोषण और मुक्ति दोनों दिखाई देते हैं। अहमदाबाद से कोलकाता की यात्रा सांस्कृतिक पहचान की वापसी को दर्शाती है।

इस फ़िल्म में महिला पात्रों को स्वतंत्र और बलवान दिखाया गया है। विधवा सरस्वती (रेवती) बुद्धिमान हैं और उनके अपने नैतिक मूल्य हैं। वह अपने सिद्धांतों पर अडिग रहती हैं। रतन की चोरी का पता चलने पर वह कहती हैं, "मैं व्यापारी के सिद्धांतों को स्वीकार कर सकती थीपर चोर के नहीं," और उसे शुभकामनाएँ देकर चली जाती हैं। इस पल में अमीर रतन कमज़ोर और असहाय नज़र आता है। सरस्वती भौतिक संपत्ति से ज़्यादा ज्ञान और बुद्धि को महत्व देती हैं। लाइब्रेरियन सूजी (तनिष्ठा चटर्जी) को भी आत्मविश्वासी दिखाया गया हैऔर उसका दुनिया को देखने का अपना नज़रिया है। तारिणी की दिवंगत पत्नी की यादजिसने उसे लिखने के लिए एक कलम दिया थाप्रेरणा का एक स्थायी स्रोत बन जाती है। यह इस बात को उजागर करता है कि कला और रचनात्मकता पर महिलाओं का प्रभाव कितना शक्तिशाली होता है। ये महिलाएँ पुराने साहित्य की दयनीय पात्र नहींबल्कि सत्यजित राय के प्रगतिशील दृष्टिकोण से बनी मज़बूत चरित्र हैंजो कहानी को एक समृद्ध और सकारात्मक आयाम देते हैं। महिला पात्र सांस्कृतिक रूढ़ियों को तोड़ती हैं और स्वायत्तता व नैतिकता के प्रतीक बनती हैं। सरस्वती का रतन को छोड़ना सिद्धांतों की जीत और भौतिकवाद की सीमाओं को दर्शाता है। तारिणी की पत्नी का कलम रचनात्मकता की विरासत हैजो लैंगिक भूमिकाओं के पारंपरिक ढाँचे को चुनौती देती है।

आधुनिक फ़िल्मों की तेज़ रफ़्तार के विपरीतद स्टोरीटेलर दर्शकों को मानवीय जीवन की गति धीमी करके उसे गहराई से अनुभव करने का निमंत्रण देता है। महादेवन धीमी गति का उपयोग करते हैंजबकि अल्फोंस रॉय की खूबसूरत सिनेमैटोग्राफ़ी कोलकाता के हाथ से खींचे जाने वाले रिक्शा और अहमदाबाद की भव्य संगमरमर इमारतों जैसे पुराने ज़माने के दृश्यों को कैद करती है। यह शांतलगभग ध्यानमग्न कर देने वाली शैलीआज के तेज़ कट और चमकदार एडिटिंग वाली फ़िल्मों से एकदम अलग है। एक विचारोत्तेजक और तल्लीन कर देने वाले अनुभव के ज़रिएफ़िल्म धीरे-धीरे निर्मित होने वाली कला की स्थायी शक्ति पर प्रकाश डालती है। यह हमें सिखाती है कि असली कला को समय चाहिए यह एक ऐसी प्रक्रिया है जिसे जल्दबाज़ी में नहींबल्कि संयमत्याग और साहस के साथ पूरा किया जाता है। जीवन और कहानियों के सार को वास्तव में समझने के लिएप्राकृतिक धीमेपन को अपनाना और चिंतन के लिए समय निकालना ही कला की वास्तविक ताक़त है। 

इस फ़िल्म का प्रभाव उसके मुख्य कलाकारों के कारण और बढ़ जाता है। परेश रावल तारिणी की भूमिका में शानदार अभिनय करते हैं। जब तारिणी को रतन की धोखाधड़ी का पता चलता हैतो वह सोच-समझकर और शांति से तीन-चार महीने तक उसके घर में रहकर उसे सबक सिखाते हैं। तारिणी बग़ावत करते हैंऔर धोखे का शांत प्रतिरोध  करते हैं। एक सामान्य इंसान होने के बावजूदतारिणी के पास समय देने वालेस्नेही और गप्पें मारने वाले कॉमरेड साथी-मित्र हैं। वहीं दूसरी ओररतन एक अकेले अमीर आदमी की भूमिका में नज़र आता है। आदिल हुसैन ने रतन गरोडिया के रूप मेंअपनी ही असुरक्षा में फँसे एक पूँजीपति की भूमिका को बख़ूबी निभाया है।

द स्टोरीटेलर सिर्फ़ सत्यजित रे के क्लासिक की पुनरावृत्ति है यह हमें मुनाफ़े से चलने वाले समाज में कला की भूमिका को फिर से सोचने पर मजबूर करता है। यह फ़िल्म दिखाती है कि कैसे पूँजीवादी व्यवस्था रचनात्मक श्रम का शोषण करती है और उसके मूल्य को गिराती है। कलात्मक प्रामाणिकता इन पूँजीवादी दबावों का साहसपूर्वक मुकाबला कर सकती है। अंत मेंतारिणी और रतन एक-दूसरे की कहानियाँ लिखने लगते हैं: तारिणी अपनी बौद्धिक संपदा बचाने के लिए लिखता हैतो रतन भी लेखन की ओर मुड़ता है। तारिणी और रतन का लेखन शुरू करना सृजन की सार्वभौमिकता को दिखाता हुआ फ़िल्म का अंत परिवर्तन की संभावना पर ज़ोर देता हैपर साथ ही यह भी संकेत करता है। दोनों बदलते हैंलेकिन यह बदलाव एक आदर्शवादी समाप्ति की ओर ले जाता हैजो सवाल छोड़ जाता है क्या पूँजीवाद और कला का यह संघर्ष वास्तव में इतना सरल है

द स्टोरीटेलर में जब तारिणी अंततः अपनी पहचान स्थापित करने के लिए अपनी कहानियाँ लिखना शुरू करता हैतो वह अपनी रचनात्मकता पर नियंत्रण पाने की दिशा में कदम बढ़ाता है। यह फ़िल्म इसी संघर्ष के बारे में है। जब तारिणी व्यंग्यपूर्वक कहता है, "नकल करने के लिए भी अकल लगती है," तो वह एक ऐसी दुनिया का मज़ाक उड़ाता है जहाँ कल्पना चुरानाउसे रचने से ज़्यादा आसान है। द स्टोरीटेलर बाज़ारवाद के चंगुल से रचनात्मकता को वापस छीनने और मेहनतकशों को न्याय दिलाने की एक कहानी है।

– कल्पना पांडे (9082574315)




Archives

Advertisement







Trending News

Archives