रायपुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर-दंतेवाड़ा सीमा पर हुए
मुठभेड़ में जवानों ने 18 नक्सलियों
को मार गिराए हैं। मामले में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा- दो मुठभेड़ में 22
नक्सली मारे गए हैं, जवानों के साहस को नमन
करते हैं। सुरक्षाबल के जवान मजबूती के साथ लड़ाई लड़ रहे हैं। बस्तर की खूबसूरती
लोग देख पाएंगे ज्यादा समय नहीं लगेगा। मार्च 2026 तक
देश से नक्सलवाद खत्म होगा।
सीएम साय ने कहा- गृहमंत्री अमित शाह
का संकल्प पूरा होगा। बस्तर स्वर्ग है देश दुनिया के लोग जा पाएंगे। डबल इंजन का
फायदा हो रहा है। समन्वय के साथ नक्सलियों से लड़ पा रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष
चरणदास महंत के बयान पर मुख्यमंत्री ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा -कांग्रेस के
पास कोई मुद्दा नहीं है। चुनाव में चार बार हार के कारण बौखलाए हुए हैं। बौखलाहट
में कुछ भी बोल रहे हैं, लगातार ऑपरेशन तेज
होगा।
डिप्टी सीएम शर्मा ने दी
बधाई
डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने डीआरजी जवानों
को बधाई देते हुए दी है। बीजापुर एनकाउंटर में मारे गए सभी 18
नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। मां भारती की सेवा करते एक
जवान शहीद हुए हैं। यह जवानों की भुजाओं की ताकत है। मैं डीआरजी के जवानों को बधाई
देता हूं। ऑपरेशन लगातार जारी है आगे की स्थिति बताई जाएगी।