June 29, 2022


गुलशन और छविनाथ यादव की 10 करोड़ की संपत्ति जिला प्रशासन ने जब्त किया

प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में जिला प्रशासन ने समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष छविनाथ यादव और उनके बड़े भाई गुलशन यादव की संयुक्त रुप से 10 करोड़ की संपत्ति को सीज कर दिया है। यह कार्रवाई 29 जून 2022 की दोपहर में की गयी। कुंडा स्थित इन संपत्तियों में एक महाविद्यालय, एक आम का बाग, 2 जगह खेत और 2 चौपहिया वाहन जब्त किए गए। इनकी अनुमानित कीमत 9.83 करोड़ रुपए है। 

कार्रवाई के दौरान कुंडा तहसील के एसडीएम के साथ कुंंडा और मानिकपुर थाने की पुलिस बल के साथ सीओ अजीत सिंह मौजूद थे। सपा जिलाध्यक्ष के खिलाफ  पूर्व में गैंगस्टर एक्स का मामला दर्ज है। यह कार्रवाई असामाजिक गतिविधि अधिनियम के तहत की गई है। पिछले हफ्ते कुंडा थाने में छविनाथ यादव के खिलाफ  संपत्ति पर कब्जा करने, धमकी देने और रंगदारी मांगने का मामला दर्ज किया गया था।

गुलशन और छविनाथ यादव पर दर्जनों गंभीर मामले पहले से दर्ज हैं। इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। 

मंगलवार 28 जून 2022 को सपा जिलाध्यक्ष ने कुंडा तहसील मुख्यालय में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा था। इसमें जिला प्रशासन पर उत्पीडऩ की कार्रवाई करने का आरोप लगाते हुए व्यापक स्तर पर विरोध प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया गया था।

कुंडा एसडीएम सतीश चंद्र त्रिपाठी, सीओ कुंडा अजीत सिंह, एसएचओ मानिकपुर मनीष पांडे और एसएचओ कुंडा प्रदीप कुमार सहित बड़ी संख्या में पीएसी बल मौजूद रहे।


Related Post

Archives

Advertisement









Trending News

Archives