लखनऊ। यूपी में पदस्थ युवा आईएएस गजल भारद्वाज द्वारा लिखी पुस्तक दे मेकिंग ऑफ मॉडर्न इंडिया की चर्चा है। 28 अप्रैल 2022 को युवा आईएएस गजल भारद्वाज ने लखनऊ में मुख्य सचिव डीएस मिश्र से मुलाकात की। उन्होंने मुख्य सचिव को इस पुस्तक की एक प्रति भेंट करते हुए पुस्तक के बारे में जानकारी दी । यह पुस्तक सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रहे परीक्षार्थियों के लिए लिखी गयी है। मुख्य सचिव डीएस मिश्र ने आईएएस गजल भारद्वाज द्वारा लिखी इस पुस्तक की सराहना की है। उन्होंने ट्वीट किया और लिखा - वतज़्मान में सीडीओ रामपुर के पद पर तैनात युवा आईएएस अधिकारी गजल भारद्वाज से मिलकर बेहद प्रसन्नता हुई। उन्होंने द मेकिंग ऑफ मॉडर्न इंडिया किताब लिखी है।
रामपुर में सीडीओ के पद पर पदस्थ हैं गजल भारद्वाज
प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी के रुप में गजल भारद्वाज उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में मुख्य विकास अधिकारी पद पर पदस्थ हैं। वह महिलाओं के सशक्तिकरण के प्रयासों को लेकर चलाये जाने वाले अभियानों से अक्सर जुड़ी रहती हैं। उन्होंने प्रशासनिक प्रबंधन को अधिक प्रभावी बनाने के तरीकों पर आधारित पुस्तक द मेकिंग ऑफ मॉडर्न इंडिया लिखा है।
सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रहे परीक्षार्थियों के लिए यह पुस्तक बेहद उपयोगी साबित होगी। पुस्तक को 15 चैप्टर में बांटा गया है। हर चैप्टर के बाद शॉर्ट पोयम और कार्टून बनाए गए हैं, ताकि सब्जेक्ट को आसानी से कल्पनाशील और प्रेरणादायक बनाया जा सके।
पुस्तक द मेकिंग ऑफ मॉडर्न इंडिया के बारे में
गजल को फोटोग्राफी का भी है शौक
रामपुर की सीडीओ गजल भारद्वाज कवियत्री भी हैं। उन्होंने सिविल इंजीनियर, पब्लिक ऐडमिनिस्ट्रेशन एंड मैनेजमेंट में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। साथ ही वह फोटोग्राफी का भी शौक रखती हैं। आईएएस गजल भारद्वाज ने बताया कि सिविल सर्विसेज की तैयारी करने के दौरान उन्हें मॉडर्न इंडिया का इतिहास और दुनिया का इतिहास विषयों का अध्ययन करने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ा, क्योंकि एक ही विषय अलग अलग तरीके से अलग अलग किताबों में फैला हुआ था। इसे ध्यान में रखते हुए मैने इस पुस्तक को लिखा है।