रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार दुर्घटनाओं और प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। संकट की घड़ी में प्रभावित परिवारों को राहत प्रदान करने और उन्हें आर्थिक संबल देने की इसी पहल के तहत जशपुर जिले में विभिन्न दुर्घटनाओं में जान गंवाने वाले 16 व्यक्तियों के निकटतम वारिसों के लिए कुल 64 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। प्रत्येक प्रकरण में मृतक के निकटतम वारिस को 4 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के
नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है कि
दुर्घटनाओं एवं आपदाओं के कारण अपने परिजनों को खोने वाले परिवारों को शासन के
प्रावधानों के अनुरूप समय पर सहायता मिल सके। किसी परिवार के सदस्य की असामयिक
मृत्यु से उत्पन्न दुख और क्षति की भरपाई संभव नहीं है,
लेकिन शासन द्वारा प्रदान की जाने वाली आर्थिक सहायता प्रभावित
परिवारों को कठिन परिस्थितियों का सामना करने और जीवन को पुनः व्यवस्थित करने में
सहायक होती है।
कलेक्टर कार्यालय जशपुर द्वारा जारी
आदेश के अनुसार छत्तीसगढ़ राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के अंतर्गत 16 प्रकरणों में सहायता राशि स्वीकृत की
गई है। इन प्रकरणों में कुएं, तालाब, नदी,
बांध एवं अन्य जलस्रोतों में डूबने से हुई मृत्यु के मामले शामिल
हैं। शासन के निर्धारित प्रावधानों के तहत पात्र निकटतम वारिसों को आर्थिक सहायता
उपलब्ध कराई जाएगी।
जिले के विभिन्न
विकासखंडों के 16 प्रभावित
परिवारों को मिलेगी सहायता
जारी आदेश के अनुसार कुनकुरी तहसील
के ग्राम बेमताटोली में मनीषा बाई की कुएं में गिरकर डूबने से मृत्यु के प्रकरण
में श्री ललकू राम के आवेदन पर 4 लाख
रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इसी प्रकार जशपुर तहसील के ग्राम बाहमनपुर में बीकांत
तिर्की की तालाब में डूबने से मृत्यु के मामले में श्री बरनाबास तिर्की के आवेदन
पर 4 लाख रुपये की सहायता स्वीकृत की गई है। फरसाबहार तहसील
के ग्राम सिंगिबहार में सरस्वती बाई की तालाब में डूबने से मृत्यु के प्रकरण में
श्री अनूप राम के आवेदन पर भी 4 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं।
मनोरा तहसील के ग्राम पटिया
(अंगराकटोना) में लच्छू राम की बांध के पानी में डूबने से मृत्यु के मामले में
श्री मधुरा राम के आवेदन पर 4 लाख
रुपये तथा ग्राम रेमने में बलदेव राम की ईब नदी में डूबने से मृत्यु के प्रकरण में
श्रीमती जगमाईत बाई के आवेदन पर 4 लाख रुपये स्वीकृत किए गए
हैं। इसी प्रकार तपकरा तहसील के ग्राम साजबहार (कंडरापानी) में शबनम तिग्गा की
तालाब में डूबने से मृत्यु के मामले में श्री संतोष तिग्गा के आवेदन पर 4 लाख रुपये तथा मनोरा तहसील के ग्राम लिटिम में मोनिका एक्का की कुएं में
डूबने से मृत्यु के प्रकरण में श्री ओंकार एक्का के आवेदन पर 4 लाख रुपये की सहायता स्वीकृत की गई है।
फरसाबहार तहसील के ग्राम कोनपारा में
नरेन्द्र डनसेना की डेम के पानी में डूबने से मृत्यु के प्रकरण में श्री राम
प्रसाद डनसेना के आवेदन पर 4 लाख
रुपये स्वीकृत किए गए हैं। पत्थलगांव तहसील के ग्राम गोडीकला में विनोद महंत की
कुएं में डूबने से मृत्यु के मामले में श्रीमती देवकुंवर के आवेदन पर 4 लाख रुपये तथा फरसाबहार तहसील के ग्राम गारीघाट (किनकेला टोला) में
सागरमती बाई की कुएं में डूबने से मृत्यु के प्रकरण में श्री जयपाल साय के आवेदन
पर 4 लाख रुपये की सहायता मंजूर की गई है।
इसी प्रकार मनोरा तहसील के ग्राम
डड़गांव में सफदर अंसारी की लावा नदी में डूबने से मृत्यु के मामले में श्रीमती चमन
खातून के आवेदन पर 4 लाख रुपये, ग्राम गुल्लू में मनोज खलखो की नदी में डूबने से मृत्यु के प्रकरण में
श्रीमती अनिता खलखो के आवेदन पर 4 लाख रुपये तथा फरसाबहार
तहसील के ग्राम भालूमुंडा में शिवानी शाह की नदी में डूबने से मृत्यु के मामले में
श्री शीतल शाह के आवेदन पर 4 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
मनोरा तहसील के ग्राम गेधा में पटला
राम की तालाब में डूबने से मृत्यु के प्रकरण में श्रीमती बिहनी बाई के आवेदन पर 4
लाख रुपये, फरसाबहार तहसील के ग्राम
कुंहारबहार में अमीन राम की कुएं में डूबने से मृत्यु के मामले में श्रीमती फूलमेत
बाई के आवेदन पर 4 लाख रुपये तथा ग्राम माटीपहाड़छर्री में
संकुंद्रो साय की कुएं में डूबने से मृत्यु के प्रकरण में श्रीमती पदना बाई के आवेदन
पर 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।
प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाना
शासन की प्राथमिकता
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के
नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा आपदा एवं दुर्घटना प्रभावित परिवारों को निर्धारित
प्रावधानों के अनुरूप राहत प्रदान करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। राजस्व एवं
आपदा प्रबंधन विभाग के माध्यम से पात्र प्रकरणों में आर्थिक सहायता स्वीकृत कर
प्रभावित परिवारों को संबल प्रदान किया जा रहा है।
जशपुर जिले में 16
प्रकरणों में 64 लाख रुपये की सहायता राशि की
स्वीकृति इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस सहायता से दुर्घटनाओं में अपने
प्रियजनों को खोने वाले परिवारों को आर्थिक कठिनाइयों से उबरने में मदद मिलेगी।