October 08, 2026


सेवा की कहानी : आयुष्मान कार्ड बना मुकेश के परिवार का सहारा, बेटी का हुआ निःशुल्क इलाज, आयुष्मान योजना से मिला करीब एक लाख रुपये का उपचार लाभ

रायपुर : सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंद परिवारों तक पहुंच रहा है। इसी का एक उदाहरण श्री मुकेश यादव हैं, जिनकी बेटी के पैर में लगातार दर्द रहने के कारण परिवार काफी परेशान था। बेटी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने ऑपरेशन की आवश्यकता बताई। ऑपरेशन में करीब पांच से छह लाख रुपये का खर्च बताया गया, जिसे वहन करना परिवार के लिए संभव नहीं था।

रायगढ़ के भगवानपुर निवासी श्री मुकेश यादव बताते हैं कि आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण उन्हें बेटी के इलाज की चिंता सताने लगी थी। इसी दौरान डॉक्टरों ने उन्हें आयुष्मान कार्ड के माध्यम से इलाज की जानकारी दी और बताया कि वे आयुष्मान योजना के तहत एम्स में उपचार करा सकते हैं। इसके बाद मुकेश अपनी बेटी को लेकर एम्स पहुंचे, जहां आयुष्मान योजना के अंतर्गत उसका उपचार किया गया।

मुकेश बताते हैं कि आयुष्मान कार्ड के माध्यम से उनकी बेटी के इलाज में करीब एक लाख रुपये की सहायता मिली। इससे परिवार पर आने वाला बड़ा आर्थिक बोझ कम हुआ और बेटी का जरूरी उपचार संभव हो सका।

मुकेश यादव कहते हैं कि अगर आयुष्मान कार्ड की सुविधा नहीं मिलती तो इतने बड़े ऑपरेशन का खर्च उठाना उनके लिए बहुत मुश्किल था। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आयुष्मान कार्ड जैसी योजना जरूरतमंद परिवारों के लिए बड़ी मदद है।


Related Post

Archives

Advertisement

Trending News

Archives