कांकेर : उत्तर बस्तर कांकेर जिले के पखांजूर क्षेत्र में पिकनिक के दौरान बांडे नदी में बहे दो बच्चों में से एक का शव करीब 19 घंटे बाद बरामद किया गया है,. शुक्रवार सुबह एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू अभियान के दौरान अभिजीत विश्वास का शव नदी से बरामद किया. वहीं दूसरे बच्चे साहिल बर्मन की तलाश अब भी जारी है।
पिकनिक के दौरान हादसा
गुरुवार दोपहर इरपनार गांव से 9 बच्चे पिकनिक मनाने छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा से लगे करका-बुज गांव के
पास बांडे नदी पहुंचे थे. खाना बनाने के बाद बच्चे नदी में नहाने गए थे. इसी दौरान
अभिजीत विश्वास और साहिल बर्मन गहरे पानी में चले गए और नदी के तेज बहाव में बह
गए.
घटना की सूचना मिलते ही बांदे थाना पुलिस मौके पर
पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से दोनों बच्चों की तलाश शुरू की गई.इसके बाद
कांकेर से SDRF की टीम को मौके के लिए रवाना किया
गया.करीब 19 घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद शुक्रवार
सुबह अभिजीत का शव नदी से बरामद किया गया।
दूसरे छात्र की तलाश जारी
एसडीआरएफ की टीम के साथ स्थानीय ग्रामीण भी नदी में
लगातार सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं.हादसे के बाद इलाके में मातम का माहौल है. पुलिस
और प्रशासन की टीम पूरे रेस्क्यू अभियान पर नजर बनाए हुए है.