रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश के जरूरतमंद परिवारों तक खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सार्वजनिक वितरण प्रणाली का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत ‘सेवा मेरा योगदान’ की भावना के साथ जशपुर जिले में 2 लाख 69 हजार 20 राशनकार्डधारी परिवारों को 501 उचित मूल्य दुकानों के माध्यम से राशन उपलब्ध कराया जा रहा है।
जिले की सभी उचित मूल्य दुकानों में
ई-पॉस मशीन के माध्यम से खाद्यान्न वितरण की व्यवस्था लागू है। आधार से जुड़े
राशनकार्डों के माध्यम से हितग्राहियों को उनकी पात्रता के अनुसार राशन सामग्री
प्रदान की जा रही है। तकनीक आधारित इस व्यवस्था से सार्वजनिक वितरण प्रणाली को
अधिक पारदर्शी और सुव्यवस्थित बनाने में मदद मिल रही है।
2.52 लाख से अधिक
बीपीएल राशनकार्डधारी परिवारों को मिल रहा लाभ
खाद्य अधिकारी ने बताया कि जशपुर
जिले में 2 लाख 52 हजार 419 बीपीएल तथा 16 हजार 601
एपीएल राशनकार्डधारी परिवार हैं। इस प्रकार जिले में कुल 2 लाख 69 हजार 20 राशनकार्डधारी
परिवार सार्वजनिक वितरण प्रणाली से जुड़े हैं।
501 उचित मूल्य
दुकानों से गांव-गांव तक पहुंच रहा राशन
जशपुर जिले में संचालित 501
उचित मूल्य दुकानों के माध्यम से शहरी क्षेत्रों के साथ दूरस्थ
ग्रामीण एवं वनांचल क्षेत्रों तक खाद्यान्न पहुंचाया जा रहा है। राशनकार्ड के
मुखिया अथवा आधार से लिंक सदस्यों के सत्यापन के आधार पर ई-पॉस मशीन के माध्यम से
राशन वितरण किया जाता है।
राशनकार्ड की विभिन्न श्रेणियों के
लिए निर्धारित पात्रता के अनुसार हितग्राहियों को प्रतिमाह खाद्यान्न उपलब्ध कराया
जा रहा है। इससे जरूरतमंद परिवारों की खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ
सार्वजनिक वितरण प्रणाली का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने में मदद मिल रही
है।
खाद्य, नागरिक
आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा सार्वजनिक वितरण प्रणाली के माध्यम से
जरूरतमंद नागरिकों की खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ किसानों से समर्थन
मूल्य पर धान एवं मक्का उपार्जन की व्यवस्था भी संचालित की जाती है। मुख्यमंत्री
श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में तकनीक और पारदर्शी व्यवस्था के
माध्यम से शासन की खाद्य सुरक्षा योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की
दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है।