June 21, 2024


अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित राज्य स्तरीय सामूहिक योगाभ्यास में हुए शामिल सीएम साय

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय सामूहिक योगाभ्यास में हुए शामिल हुए, इस दौरान उन्होंने हजारों की संख्या में शामिल हुए लोगों को योगाभ्यास कर स्वस्थ रहने का संदेश दिया|

राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में उमड़े जनसैलाब ने 10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को खास बनाया, स्वस्फूर्त लोगों की भागीदारी से योग की बढ़ती लोकप्रियता दिखी, विश्व  भर में "स्वयं और समाज के लिए योग" थीम पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है|

राज्य स्तरीय सामूहिक योगाभ्यास में कैबिनेट मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, विधायक राजेश मूणत, गुरू खुशवंत साहेब, अनुज शर्मा भी शामिल हुए|


Related Post

Advertisement







Trending News