June 14, 2024


मानसून सत्र का ऐलान : 10 दिनों का होगा छत्तीसगढ़ विधानसभा का सत्र, 22 से 31 तक चलेगा विधानसभा

रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 22 जुलाई से शुरू होने वाला है। 10 दिनों का यह सत्र 22 से 31 जुलाई तक चलेगा। 

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने इस बाबत जानकारी देते हुए बताया कि, सत्र को लेकर आज सीएम विष्णुदेव साय से चर्चा हुई है। उन्होंने बताया कि, 22 से 31 जुलाई तक आयोजित करने को लेकर सहमति बन गई है। उल्लेखनीय है कि, गुरुवार को ही नए विधानसभा भवन के निर्माण संबंधी कामों की समीक्षा बैठक हुई है।

पूरी तरह सौर ऊर्जा से संचालित होगा नया विस भवन 
  
डॉ. रमन ने बताया कि, छत्तीसगढ़ का नया विधानसभा भवन देश के लिए एक उदाहरण बनेगा। यह भवन पूरी तरह से सौर ऊर्जा से रोशन होगा। नए विधानसभा भवन में ग्रीनरी पर भी विशेष फोकस किया जा रहा है। 

सीएम हाउस में समीक्षा बैठक

उल्लेखनीय है कि गुरुवार को विधानसभा के नवीन भवन निर्माण की प्रगति की समीक्षा बैठक हुई। इस बैठक में सीएम विष्णुदेव साय के साथ विधानसभा अध्यक्ष डा. रमन सिंह भी मौजूद रहे। पीडब्ल्यूडी मंत्री अरुण साव भी बैठक में मौजूद रहे। यह बैठक मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में हुई। विधायक विश्रामगृह समेत विधानसभा आवासीय निर्माण की भी समीक्षा


Related Post

Archives

Advertisement





Trending News

Archives