June 30, 2022


स्वामी करपात्री जी महराज के नाम पर डाक टिकट जारी कर मोदी सरकार ने बढ़ाया प्रतापगढ़ का गौरव

नई दिल्ली। केन्द्र की मोदी सरकार ने स्वामी करपात्री जी महराज के नाम पर डाक टिकट जारी कर मोदी सरकार ने प्रतापगढ़ का गौरव बढ़ाया है। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में सरकार के इस निर्णय से खुश हैं। प्रतापगढ़ स्वामी करपात्री जी महराज की जन्मभूमि है। 

नई दिल्ली में साउथ ब्लाक स्थित रक्षा मंत्रालय में बुधवार 29 जून 2022 को धर्मसम्राट स्वामी करपात्री जी महराज के स्मृति में भारत सरकार के द्वारा डाक टिकट जारी किया गया। 

विमोचन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने स्वामी करपात्री जी महराज पर 5 रुपया मूल्य का डाक टिकट जारी किया। इस अवसर पर स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी, भारत सरकार के रक्षा एवं पर्यटन विभाग के राज्य मंत्री, संचार विभाग ने राज्य मंत्री देबु सिंह चौहान एवं युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह उपस्थित रहे। 

इस दौरान स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की धर्मसम्राट स्वामी करपात्री जी महराज सनातन धर्म के सूर्य थे। स्वामी करपात्री जी ने जीवन पयंज़्त समाज में सद्भाव स्थापना हेतु प्रयास किया। स्वामी करपात्री जी महराज भारतीय संस्कृति एवं सभ्यता के वाहक थे। 

युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा की भारत सरकार ने गौ रक्षक धर्मसम्राट स्वामी करपात्री जी महराज के स्मृति में डाक टिकट जारी कर 7 नवंबर 1966 के आंदोलन में शहीद हुए सभी सनातनीयों का सम्मान किया है। 

श्री सिंह ने कहा की धर्मसम्राट स्वामी करपात्री जी महराज अखंड भारत के द्रष्टा थे। इस अवसर पर सीपीएमजी मंजु कुमार,महावीर प्रसाद जयपुरिया, अनुराग जयपुरिया भी उपस्थित रहे।


Related Post

Archives

Advertisement









Trending News

Archives