October 16, 2024


सूरजपुर कांड का आरोपी गिरफ्तार : हेड कांस्टेबल की पत्नी और बेटी की हत्या का आरोपी बलरामपुर में बस से पकड़ा गया

सूरजपुरछत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिला मुख्यालय में हेड कांस्टेबल की पत्नी और बेटी की हत्या के आरोपी को बलरामपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि, झारखंड की ओर से आ रही यात्री बस से पुलिस ने आरोपी कुलदीप साहू को गिरफ्तार किया है। बलरामपुर की सायबर सेल में पुलिस ने कुलदीप साहू को रखा है, और उससे वहीं पूछताछ की जा रही है। 

उल्लेखनीय है कि, रविवार की देर रात सूरजपुर थाने में पदस्थ हेड कॉन्स्टेबल​​​​​ तालिब शेख के घर में घुसकर एक स्थानीय बदमाश कुलदीप साहू ने उनकी पत्नी और बेटी की तलवार और चाकू से काटकर हत्या कर दी। घर के भीतर ही मर्डर करने के बाद दोनों की लाश अर्धनग्न अवस्था में घर से लगभग पांच किलोमीटर दूर फेंक नहर के पास खेत में फेंक दिया था। आरोपी बदमाश कुलदीप साहू ने पुलिस पर फायरिंग भी की थी। 

उक्त घटना के बाद सोमवार को सूरजपुर जिला मुख्यालय में बड़ा बवाल मचा था। आक्रोशित शहरवासियों ने जगह-जगह पर आगजनी कर दी थी। कई जगहों पर पुरानी गाड़ियों और कबाड़ में आग लगा दी गई। बदमाश कुलदीप साहू के घर को भी शहरवासियों ने फूंक दिया। वहीं उग्र भीड़ ने SDM को दोड़ाया तो उन्हें जान बचाकर भागना पड़ा। उधर बदमाश कुलदीप साहू का कांग्रेस पार्टी से कनेक्शन सामने आया है। 

घर से पांच किलोमीटर दूर मिली थी दोनो की लाश

मिली जानकारी के मुताबिक, कुलदीप साहू सूरजपुर का निगरानी बदमाश है। उसने पिछले कई कुछ दिनों से शहर में आतंक मचा रखा है। उसने एक आरक्षक पर खैलता तेल फेंककर उसे घायल कर दिया। दो पुलिसवालों पर कार चढ़ाने की कोशिश की थी। हेड कांस्टेबल ताबिल शेख सूरजपुर में रिंग रोड के पास स्थित मकान में अपनी पत्नी मेहू फैज और 16 वर्षीय बेटी आलिया शेख के साथ रह रहे थे। रविवार की रात हेड कॉन्स्टेबल​ की​​​​ नाइट पेट्रोलिंग में ड्यूटी थी। वे ड्यूटी से लौटे तो पूरा घर खून से सना था। उनकी पत्नी और बेटी घर से लापता थी। सुबह दोनों की लाश घर से पांच किलोमीटर दूर खेतों में मिली। कहा जा रहा है कि, दोनों की हत्या बदमाश कुलदीप साहू ने की है। 


Related Post

Archives

Advertisement







Trending News

Archives