May 14, 2022


संभल में ट्रेन पर बैठी महिला को घर ले जाकर आरपीएफ के सिपाही ने किया दुष्कर्म

जांच में मामला सही पाये जाने के बाद एफआईआर दर्ज कर सिपाही को भेजा गया जेल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के संभल में आरपीएफ के एक सिपाही पर महिला को आवास पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। प्रकरण की जांच के बाद आरोपी सिपाही को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। 

जानकारी के मुताबिक मुरादाबाद के लाइनपार निवासी एक महिला का पति से विवाद हो गया था। इससे नाराज होकर महिला मुरादाबाद स्टेशन पहुंच गयी और एक ट्रेन पर सवार होकर चंदौसी रेलवे स्टेशन पर आ गयी। यहां आरपीएफ का सिपाही उसे अकेला देखकर हमदर्दी जताया और महिला को अपने आवास पर ले गया। 

आवास पर आरपीएफ के सिपाही ने महिला को रात भर रखा और उसके साथ दुष्कर्म किया। दूसरे दिन सुबह उसे भेज दिया। इधर महिला के पति ने थाने में पत्नी की गुमशुदगी का मामला दर्ज करा दिया। महिला फिर टे्रन पकड़कर हरिद्वार चली गयी। 11 मई 2022 को पुलिस ने महिला को हरिद्वार से बरामद कर लिया। 

घर आने के बाद महिला ने आपबीती सुनाई तो पति ने मुरादाबाद स्टेशन पर आकर मामले की शिकायत आरपीएफ थाने पर दर्ज कराई। शिकायत दर्ज होने के बाद आरपीएफ के मंडल सहायक सुरक्षा आयुक्त त्रिलोक सिंह रावत शुक्रवार 13 मई 2022 को चंदौसी स्टेशन पर पहुंचे। उन्होंने सीसीटीवी फुटेज को खंगाला तो आरपीएफ के सिपाही की पहचान हो गयी। सीसीटीवी में सिपाही सौरभ कुमार महिला को ले जाते हुए दिखाई दे रहा था। 

इसके बाद आरपीएफ के सिपाही सौरभ कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया और उसे जेल भेज दिया गया। उधर उच्चाधिकारियों ने आरोपी सिपाही सौरभ कुमार को निलंबित कर दिया है। 


Related Post

Archives

Advertisement











Trending News

Archives