March 28, 2025


बेरहम पति गिरफ्तार : 250 रुपए को लेकर हुआ विवाद, पत्नी पर फेंक दिया खौलती दाल

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक बेरहम पति ने अपनी पत्नी पर खौलती हुई गर्म दाल फेंक दी। इस हादसे में महिला के बाएँ हाथ, चेहरे और गला बुरी तरह झुलस गया। इसके बाद घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। मामला पुसौर थाना क्षेत्र का है। 

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी पति का नाम सुशील साव है। वह ग्राम मल्दा का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि, बुधवार को सुशील साव ने अपनी पत्नी सुशीला साव को बाजार से सामान लाने के लिए 500 रुपए देकर भेजा था। उसने 250 रुपए का सामान खरीदा और बाकी पैसे घर लौटने के बाद अपने पास रख लिए। इसी बात को लेकर बीती रात को दोनों पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ा कि, गुस्साए पति ने इंडक्शन चूल्हे पर बना रही गर्म दाल को अपनी पत्नी फेंक दिया। 

आरोपी पति गिरफ्तार 

इस हादसे में महिला के बाएँ हाथ, चेहरे और गला बुरी तरह झुलस गया। इसके बाद परिजनों ने घायल महिला को इलाज के लिए सीएचसी पुसौर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला का दयान दर्ज किया। इसी के आधार पर पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। 


Related Post

Archives

Advertisement











Trending News

Archives