October 05, 2024


पुलिस और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़, 13 नक्सलीढेर बड़ी मात्रा में हथियार बरामद, और बढ़ सकती है संख्या

दंतेवाड़ा : छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ जारी। मुठभेड़ में अब तक 13 नक्सली मारे गए हैं। नक्सलियों के शवों के साथ बड़ी संख्या में ऑटोमेटिक हथियार बरामद किया गया है। मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़ सकती है। फिलहाल मुठभेड़ अभी भी चल रही है। 

पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ नारायणपुर- दंतेवाड़ा की सीमा पर चल रही है। रुक-रुक कर दोनों तरफ से फायरिंग हो रही है। मिली जानकारी के अनुसार सभी जवान सुरक्षित है। एसपी गौरव राय ने इसकी पुष्टि की है। दंतेवाड़ा- नारायणपुर पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाया था। 


Related Post

Archives

Advertisement







Trending News

Archives