July 21, 2022


कलेक्ट्रेट के कर्मचारी ने नाबालिग से किया दुष्कर्म, पुलिस ने किया जुर्म दर्ज

आरोपी ने नाबालिग को गिफ्ट देने का झांसा देकर अपने घर ले जाकर किया दुष्कर्म

रायपुर| बिलासपुर में 13 साल की लड़की से रेप करने वाले कलेक्ट्रेट के एक कर्मचारी के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है, आरोपी युवक करीब साल भर पहले गिफ्ट देने का झांसा देकर अपने घर ले गया और उससे दुष्कर्म किया। इसके बाद से वह इंस्टाग्राम में गंदे-गंदे मैसेज भी करने लगा। लड़की के घरवालों को इसकी जानकारी हुई, तब उन्होंने पुलिस से शिकायत की, पुलिस केस दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई है। जानकारी के अनुसार मूलत: मुंगेली जिले के लोरमी निवासी अनिरुद्ध राजपूत (26) कलेक्ट्रेट में कम्प्यूटर ऑपरेटर है। वह सिविल लाइन क्षेत्र के गवर्नमेंट क्वार्टर में रहता है। आरोप है कि मोहल्ले की 13 साल की लड़की को देखकर उसकी नीयत बिगड़ गई। बच्ची 7वीं में पढ़ती थी। जून 2021 में उसने लड़की को गिफ्ट देने के बहाने बुलाया और अपने कमरे में ले जाकर दुष्कर्म किया। आरोपी ने लड़की को डराया-धमकाया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। उसके डर से लड़की ने किसी को कुछ नहीं बताई, इसके बाद आरोपी युवक उसे परेशान करने लगा था। उसकी हरकतों से तंग आकर लड़की ने अपने परिजन को कुछ दिन पहले इस घटना की जानकारी दी। आक्रोशित परिजनों ने उसकी जमकर पिटाई भी की थी इस दौरान आरोपी घर छोड़कर भाग गया। लड़की से रेप करने के बाद आरोपी अनिरुद्ध उसे मोबाइल से इंस्टाग्राम में अश्लील मैसेज करता था। इसकी जानकारी होने पर परिजनों ने लड़की से पूछताछ की। मामला सामने आने के बाद परिजन ने उसके खिलाफ पुलिस से शिकायत की। लड़की का बयान दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश कर रही है।


Related Post

Archives

Advertisement









Trending News

Archives