गीदम/दंतेवाड़ा| दंतेवाड़ा कलेक्टर विनीत नंदनवार ने शुक्रवार को
गीदम विकास खंड में स्थित एजुकेशन सिटी जावंगा का अवलोकन किया। कलेक्टर विनीत
नंदनवार ने आस्था विद्या मंदिर इंग्लिश मीडियम स्कूल में पहुंच कर शिक्षा
स्वास्थ्य व विद्यालय में संचालित अन्य गतिविधियों का निरीक्षण किया। प्राचार्या
गोपाल पांडे ने एजुकेशन सिटी एवं आस्था विद्या मंदिर के बारे में जानकारी दी एवं
विद्यार्थियों का प्रवेश एवं शिक्षकों का भर्ती के सम्बंध में चर्चा किया।
अंग्रेज़ी भाषा में बात करना स्पोकेन इंग्लिश को बढ़ावा देते हुए कलेक्टर विनीत
नंदनवार ने विद्यार्थियों से अंग्रेजी में संवाद किया एवं भविष्य में अच्छा सफ़लता
प्राप्त करने की शुभकामनाएं व प्रेरणा दी।
विज्ञान प्रयोगशाला
में विद्यार्थियों द्वारा बनाया गया प्रोजेक्ट का जायजा लेते हुए विज्ञान
प्रयोगशाला शिक्षक अमुजुरी विश्वनाथ के द्वारा थ्रीडी प्रिंटर,
इंस्पायर अवार्ड
मानक प्रोजेक्ट, लेथ मशीन से बनाई वुड प्रोडक्ट्स के संबंध में जानकारी लिया।
ग्रन्थालय में प्रतियोगिता संबंधित पुस्तकें उपलब्ध एवं ई-एलिब्रेरी बनाने का
लाइब्रेरियन नाथूराम अनंत से चर्चा किया। संगीत कक्षा में संगीत प्रशिक्षक मुकेश
कश्यप से विभिन्न प्रकार संगीत यंत्र के बारे में जानकारी ली। एजुकेशन सिटी जावंगा
में स्थित सक्षम आवासीय विद्यालय, एकलव्य खेल परिसर, बीपीओ कॉल सेंटर का भी अवलोकन किया।
एजुकेशन सिटी में
संचालित सभी शिक्षण संस्थानों का उपालंधियां एवं शिक्षण प्रक्रिया का तारीफ़ किया।
शिक्षा क्षेत्र में जिला प्रशासन द्वारा अछा पहल करके दंतेवाड़ा जिला का नाम राज्य
तथा राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने का प्रेरणा दी। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ आकाश
छिकारा, गीदम सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी भवानी पूनम,
गीदम विकास खंड
स्रोत समन्वयक अनिल शर्मा, सहायक प्रोग्राम समन्व्ययक केशव सिंह,
राजेंद्र पांडे,
सहायक खेल आधिकारी
सतीश श्रीवास्तव, आस्था विद्या मंदिर के शिक्षक रवींद्रनाथ पाणिग्रही,
प्रमोद गुप्ता,
अमुजुरी विश्वनाथ,
सक्षम1
अधीक्षक प्रमोद
कर्मा, सक्षम2
अधीक्षिका रमा कर्मा
एवं संबंधित कर्मचारी उपस्थित थे।