October 15, 2024


सूरजपुर डबल मर्डर के बाद लोगों ने आरोपी का घर जलाया, एसडीएम को दौड़ाया, टीएस सिंहदेव ने भी उठाए सवाल

सुरजपुर : जिले में एक हेड कांस्टेबल की पत्नी और उसके 11 साल की बेटी की गला रेत कर हत्या कर दी गई. जिसके बाद गुस्साये लोगों ने आरोपी के घर को आग लगा दिया, इसके अलावा कई जगहों पर आगजनी की घटना हुई. आक्रामक भीड़ ने एसडीएम जगन्नाथ वर्मा को भी दौड़ाया. वहीं पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने भी इस पूरे मामले पर सवाल उठाया है.

मिली जानकारी के मुताबिक, कुलदीप साहू सूरजपुर का निगरानी बदमाश है। उसने पिछले कई कुछ दिनों से शहर में आतंक मचा रखा है। उसने एक आरक्षक पर खैलता तेल फेंककर उसे घायल कर दिया। दो पुलिसवालों पर कार चढ़ाने की कोशिश की थी। हेड कांस्टेबल ताबिल शेख सूरजपुर में रिंग रोड के पास स्थित मकान में अपनी पत्नी मेहू फैज और 16 वर्षीय बेटी आलिया शेख के साथ रह रहे थे। रविवार की रात हेड कॉन्स्टेबल​ की​​​​ नाइट पेट्रोलिंग में ड्यूटी थी। वे ड्यूटी से लौटे तो पूरा घर खून से सना था। उनकी पत्नी और बेटी घर से लापता थी। सुबह दोनों की लाश घर से पांच किलोमीटर दूर खेतों में मिली। कहा जा रहा है कि, दोनों की हत्या बदमाश कुलदीप साहू ने की है। 

घटना पर पूर्व मंत्री टीएस सिंहदेव ने एक्स पर लिखा कि सभी छत्तीसगढ़ वासी बहुत ही कष्ट के साथ प्रदेश को एक भयावह अपराध प्रदेशमें तब्दील होते हुए देख रहे हैं। अपराधी निर्भीक हैं जैसे उन्हें या तो प्रशासन का डर नहीं, या उसके समर्थन पर पूरा भरोसा है। सूरजपुर में प्रधान आरक्षक की पत्नी और बेटी की बेरहमी से हत्या ने एक बार फिर सरकार और कानून-व्यवस्था की निष्क्रियता को उजागर किया है

सभी छत्तीसगढ़ वासी बहुत ही कष्ट के साथ प्रदेश को एक भयावह अपराध प्रदेशमें तब्दील होते हुए देख रहे हैं। अपराधी निर्भीक हैं जैसे उन्हें या तो प्रशासन का डर नहीं, या उसके समर्थन पर पूरा भरोसा है।


Related Post

Archives

Advertisement







Trending News

Archives