August 14, 2022


आस्था विद्या मंदिर, 231 सीआरपीएफ एवं डीएवी पॉलिटेक्निक द्वारा किया गया हर घर तिरंगा पद यात्रा

गीदम/दंतेवाड़ा| भारत 75 साल आजादी का अमृत महोत्सव पर संस्कृति मंत्रालय, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा मंडल एवं छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग के आदेश पर हर घर तिरंगा, घर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत आस्था विद्या मंदिर इंग्लिश मीडियम स्कूल के द्वारा एजुकेशन सिटी परिसर एवं ग्राम जावंगा में तिरंगा पद यात्रा किया गया। इस पद यात्रा में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने वंदे मातरम, भारत माता की जय, आजादी का अमृत महोत्सव अमर रहे, जय जवान जय किसान, जब तक सूरज चांद रहेगा भारत का नाम रहेगा, भारत सबसे प्राय देश है हमारा का नारें लगाकर तिरंगा झंडा फहराह कर लोगों को जागरूक किया। 231 केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल जावंगा द्वारा किया गया तिरंगा पद यात्रा में जवानों को विद्यालय के पास स्वागत किया गया एवं जवानों के साथ विद्यार्थियों ने देश भक्ति गाना गाया। इस कार्यक्रम मंय आस्था विद्या मंदिर के प्राचार्य गोपाल पांडे, अप प्राचार्य रविंद्रनाथ पाणिग्रही, प्रमोद गुप्ता, वरिष्ठ शिक्षक व कार्यक्रम समन्वयक अमुजुरी विश्वनाथ, अधीक्षक रवि प्रकाश ठाकुर, अधीक्षिका सुषमा दास, 1000 विद्यार्थियों, शिक्षक शिक्षिका तथा कर्मचारियों हिस्सा लिए। इसी कड़ी में एनएमडीसी डीएवी पॉलिटेक्निक कॉलेज दंतेवाड़ा के विद्यार्थियों, प्राचार्या डॉ मुकेश कुमार, वैभव प्रताप सिंह, आस्था सिंह एवं कर्मचारियों ने नारे लगाते हुए हर घर तिरंगा पद यात्रा में सम्मलित हुए।


Related Post

Archives

Advertisement

















Trending News

Archives