October 16, 2026


लौह खदान में लाल सलाम पर्चे का बड़ा खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार, तीन गाड़ियों में लगाई थी आग

भानुप्रतापपुर : कांकेर जिले में लोहत्तर थाना क्षेत्र के लौह खदान में तीन गाड़ियों में आग लगाने के बाद छोड़े गए लाल सलाम पर्चे का आखिरकार खुलासा हो गया है। पुलिस ने मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

मामला कांकेर जिले के लोहत्तर थाना क्षेत्र अंतर्गत चेमल के पास स्थित पुष्प ब्लॉक खदान का है। यहां खदान में चल रही तीन गाड़ियों में आग लगा दी गई थी। घटना स्थल लाल सलाम लिखा हुआ पर्चा छोड़े गये थे। वारदात के तरीके को लेकर मामले ने गंभीर रूप ले लिया, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें सहदेव तुलावी, प्रेम सिंह कोरेटी, ओम प्रकाश कचलाम, बृजलाल सलाम और शिवलाल तुलावी शामिल हैं। इनमें सहदेव तुलावी को कांड का मुख्य कर्ता-धर्ता बताया जा रहा है।

घटना के पीछे जो बात सामने आई है, उसके अनुसार आरोपी अपने गांव में लौह खदान नहीं चाहते थे। खदान के आसपास स्थित बोदेली और एडगुड गांव के निवासी आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने आगजनी, संगठित अपराध, पहचान छिपाकर अपराध करने, जान से मारने की धमकी सहित बीएनएस की अन्य धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है।


Related Post

Archives

Advertisement

Trending News

Archives