September 20, 2026


चक्रधर समारोह: विदेशों में परफॉर्मेंस कर चुकी मंजुला मूर्ति ने मोहिनीअट्टम की भावपूर्ण प्रस्तुति से मोहा दर्शकों का मन

रायगढ़ : रायगढ़ में आयोजित 41वें अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त चक्रधर समारोह-2026 की छठवीं सांस्कृतिक संध्या में विदेश में परफॉर्मेंस कर चुकी सुप्रसिद्ध मोहिनीअट्टम नृत्यांगना मंजुला मूर्ति ने अपनी भावपूर्ण प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। लय, ताल, भाव और नृत्य की सुंदर संगति से सजी उनकी प्रस्तुति में मोहिनीअट्टम की शास्त्रीय गरिमा और सौंदर्य प्रभावी रूप से देखने को मिला।

मंजुला मूर्ति पद्मश्री गुरु भारती शिवाजी की वरिष्ठ शिष्या हैं तथा गुरु स्वर्गीय कल्याणी कुट्टी अम्मा से भी प्रशिक्षण प्राप्त कर चुकी हैं। नृत्यग्राम में उन्होंने नौ वर्षों तक गुरुकुल परंपरा में गहन प्रशिक्षण लिया। उन्हें मोहिनीअट्टम में उत्कृष्टता के लिए संगीत नाटक अकादमी बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।

उन्होंने भारत सहित जर्मनी, जापान, रूस, अमेरिका, ब्रिटेन, दक्षिण अफ्रीका और डेनमार्क जैसे देशों में भारतीय शास्त्रीय नृत्य का प्रतिनिधित्व किया है। उनकी प्रस्तुति ने चक्रधर समारोह की सांस्कृतिक संध्या को शास्त्रीय नृत्य की भाव और सौंदर्य से समृद्ध किया।


Related Post

Archives

Advertisement

Trending News

Archives