रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की संवेदनशील पहल और केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों का लाभ अब आम नागरिकों के घरों तक पहुंच रहा है। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के माध्यम से परिवारों को बिजली खर्च में राहत के साथ स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने का अवसर मिल रहा है। जिले के कतियाररास निवासी श्री सुरेश कुमार वर्मा इस योजना की सफलता की प्रेरक मिसाल हैं। घर की छत पर सोलर रूफटॉप प्लांट लगने के बाद उनके बिजली खर्च में इतनी कमी आई कि अब उनका बिजली बिल माइनस में आने लगा है।
3 किलोवाट के सोलर
प्लांट से मिली बड़ी राहत
सुरेश कुमार वर्मा ने मई 2026
में अपने घर की छत पर 3 किलोवाट क्षमता का
सोलर रूफटॉप प्लांट लगवाया। सोलर प्लांट शुरू होने के बाद उनके घर की बिजली
जरूरतें सौर ऊर्जा से पूरी होने लगीं और बिजली बिल में लगातार कमी आई। इस महीने
उन्हें करीब 150 रुपये का माइनस बिजली बिल प्राप्त हुआ।
यह उनके लिए बिजली खर्च में बचत के साथ अतिरिक्त बिजली उत्पादन का
भी सकारात्मक परिणाम है।
सरकार
की सब्सिडी से आसान हुआ सोलर प्लांट लगाना
वर्मा को सोलर प्लांट स्थापित करने
के लिए केंद्र सरकार से 78 हजार
रुपये और राज्य सरकार से 30 हजार रुपये की सब्सिडी मिली।
सरकारी सहायता के कारण सोलर प्लांट लगाना उनके लिए आसान और किफायती रहा। श्री
वर्मा के दोनों बच्चे बाहर नौकरी करते हैं। उन्होंने अपने पिता की सुविधा और
भविष्य में बिजली खर्च में होने वाली बचत को ध्यान में रखते हुए पीएम सूर्य घर
योजना की जानकारी जुटाई। बच्चों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों और अधिकृत वेंडरों
से जानकारी लेकर अपने पिता को योजना का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।
सोलर
प्लांट लगवाना आसान और फायदेमंद
सुरेश कुमार वर्मा बताते हैं कि सोलर
पैनल लगवाने की प्रक्रिया सरल है। सरकार की ओर से मिलने वाली सब्सिडी से यह योजना
आम नागरिकों के लिए किफायती बन गई है। उन्होंने जिले के नागरिकों से अपील की कि
बिजली खर्च में राहत पाने और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए अधिक से अधिक लोग
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ लें।
बचत
के साथ पर्यावरण संरक्षण
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के
नेतृत्व में राज्य सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और
नागरिकों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। पीएम सूर्य घर
योजना इसी दिशा में महत्वपूर्ण पहल है, जिसके
माध्यम से परिवार बिजली खर्च कम करने के साथ सौर ऊर्जा को अपनाकर पर्यावरण संरक्षण
में भी योगदान दे रहे हैं।
सुरेश वर्मा की सफलता यह संदेश देती
है कि सरकारी योजना का सही लाभ लेकर बिजली खर्च में बचत भी की जा सकती है और
स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग को भी बढ़ावा दिया जा सकता है। जिला प्रशासन एवं विद्युत
विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि योजना की जानकारी के लिए अपने नजदीकी विद्युत
कार्यालय अथवा अधिकृत वेंडर से संपर्क करें और स्वच्छ ऊर्जा की इस पहल का हिस्सा
बनें।