May 19, 2026


मंशानुरूप दिव्यांगजनों को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास, ’दिव्यांग बुद्ध सिंह को मिला मोटराइज्ड ट्रायसायकल’

रायपुर : शासन के मंशानुरूप दिव्यांगजनों को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार राहत पहुंचाई जा रही है। जिला कार्यालय  कोंडागांव में ग्राम पंचायत बड़े राजपुर निवासी श्री बुध सिंह सेठिया को मोटराइज्ड ट्रायसायकल प्रदान किया गया। यह ट्रायसायकल समाज कल्याण विभाग, कोण्डागांव के माध्यम प्रदान की गई।

सेठिया ने बताया कि बीमारी के कारण उनके दोनों पैर से दिव्यांग हो गए हैं। जिसके कारण उन्हें आवागमन नहीं कर पाता था। मोटराइज्ड ट्रायसायकल मिलने से अब उन्हें अपने दैनिक कार्यों एवं आवश्यक गतिविधियों के लिए आने-जाने में सहूलियत होगी। ट्रायसायकल प्रदान करने के लिए शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।


Related Post

Archives

Advertisement

Trending News

Archives