May 18, 2026


अपराधियों के हौसले बुलंद : पूर्व विस अध्यक्ष कौशिक की बाइक सवारों ने लूटी मोबाइल, मॉर्निंग वॉक के दौरान हुई घटना…

रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे के मद्देनजर राजधानी रायपुर में हाई अलर्ट के बीच पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक के साथ लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जिसमें बाइक सवार लुटेरे मोबाइल छीनकर फरार हो गए.

जानकारी के मुताबिक, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक सुबह करीब 8 बजे घर से टहलने निकले थे. इसी दौरान भारत माता चौक, शंकर नगर के पास बाइक सवार लुटेरे मोबाइल झपटकर फरार हो गए. घटना के बाद कौशिक ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी. सिविल लाइन थाना क्षेत्र की घटित घटना के बाद पुलिस आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए आरोपियों की तलाश में जुट गई है.


Archives

Advertisement

Trending News

Archives