May 18, 2026


सुशासन तिहार में मिली आवास की चाबी : सावित्री नाग और मोनिका यादव के पक्के मकान का सपना हुआ पूरा

रायपुर : हर व्यक्ति के मन मे एक सपना होता है कि खुद का मकान हो जिसमे वह सुकून  की नींद ले सके.कोंडागांव जिले के ग्राम अड़ेंगा में आयोजित सुशासन तिहार शिविर कई ग्रामीण परिवारों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आया। इसी अवसर पर ग्राम एटेकोन्हाड़ी निवासी श्रीमती सावित्री नाग और श्रीमती मोनिका यादव को प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत निर्मित पक्के आवास की चाबी प्रदान की गई। वर्षों से पक्के घर का सपना देख रही दोनों महिलाओं के चेहरे पर अपने नए आशियाने की खुशी साफ दिखाई दे रही थी।

श्रीमती सावित्री नाग ने बताया कि उनका परिवार लंबे समय से कच्चे मकान में रह रहा था। बारिश के दिनों में घर की स्थिति काफी खराब हो जाती थी और परिवार को कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। उन्होंने कहा कि अब पक्का मकान मिलने से उनके परिवार को सुरक्षित और बेहतर आवास उपलब्ध हुआ है।

वहीं श्रीमती मोनिका यादव ने बताया कि उनका सपना था कि उनका भी अपना पक्का घर हो। प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से उनका यह सपना साकार हुआ। उन्होंने कहा कि पहले बारिश और मौसम की मार से काफी परेशानियां होती थीं, लेकिन अब पक्का मकान मिलने से परिवार सुरक्षित महसूस कर रहा है।

दोनों हितग्राहियों ने प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से पक्का आवास उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं ग्रामीण परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं।


Related Post

Archives

Advertisement

Trending News

Archives