रायपुर : जीवन में हर व्यक्ति के मन में एक सपना होता है कि उनका खुद का एक आशियाना हो, जिसमें वह चैन की नींद ले सके। प्रधानमंत्री आवास योजना से आमलोगों के पक्के आवास का सपना पूरा हो रहा है, जिससे उन्हें उनके सपनों का आशियाना मिल रहा है।
इसी कड़ी में मुंगेली विकासखण्ड के ग्राम लालाकापा के
निवासी प्रभा के पक्के मकान का सपना साकार हुआ है। उन्हें सुरक्षित और मजबूत पक्का
मकान मिला है। प्रभा ने बताया कि उनके पास पहले खुद का पक्का घर नहीं था। वह एक
जर्जर कच्ची झोपड़ी में रहते थे, जहां बारिश में
पानी टपकता और सर्दियों में ठंड से बचना मुश्किल हो जाता था।
गांव में जब गरीब परिवारों को आवास उपलब्ध कराने के
लिए सरकारी योजना के तहत आवेदन प्रक्रिया शुरू हुई, तब प्रभा ने भी
उम्मीद के साथ आवेदन किया। उनकी वास्तविक स्थिति को देखते हुए उनका चयन हो गया।
कुछ समय बाद शासन की ओर से उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत 01
लाख 20 हजार रुपये की स्वीकृति मिली।
इस सहायता से प्रभा का वर्षों पुराना सपना साकार हुआ
और उन्हें एक सुरक्षित, मजबूत पक्का घर मिल गया। अब उनके पास
ऐसा आशियाना है, जहां वे अपने परिवार के साथ सम्मान और
सुरक्षा के साथ जीवन जी रहे हैं। नया घर मिलने के बाद प्रभा का आत्मविश्वास और भी
मजबूत हुआ है। उन्होंने इस योजना के संचालन के लिए शासन को धन्यवाद ज्ञापित किया
है।