रायपुर| राजधानी में एक बार फिर लूट और हत्या की वारदात
हुई है। मामले में 36 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस के पास कातिलों का कोई सुराग नहीं है।
एक शख्स की मौत के बाद अनजान लोगों पर हत्या का केस दर्ज किया गया है। पुलिस का
दावा है कि जल्द आरोपियों को पकड़ा जाएगा। पिछले महीने अचानक गुंडे-बदमाशों को
एक्टिव होकर पकड़ने वाली पुलिस का अभियान ठप पड़ा हुआ है,
इससे बेखौफ बदमाश
फिर सड़कों पर चाकू लिए लूट, मारपीट और आम आदमी पर हमले कर रहे हैं।
ताजा घटना के अनुसार
दुखित राम नाम का युवक एक्सप्रेस वे सड़क से घर लौट रहा था, 4
आरोपियों ने लूट की
नीयत से उसे रोका। बदमाशों ने उसे पीटा और चाकू से कई वार किए। दुखित के 7
हजार रुपए और मोबाइल
लेकर फरार हो गए। गंभीर हालत में पहले जिला अस्पताल फिर दुखित को अंबेडकर अस्पताल
भेजा गया। शनिवार को दुखित की मौत हो गई। अब इस केस में लूट के बाद हत्या की
धाराएं जोड़कर पुलिस कातिलों को ढूंढ रही है। गौरतलब है कि पिछले एक महीने में
रायपुर में हत्या की 4 वारदातें हुईं। इनमें जान लेने का हथियार चाकू ही था। बदमाशों को ये
हथियार आसानी से मिल रहा है। कई तो इसे ऑनलाइन ऑर्डर के जरिए मंगवा रहे हैं। पुलिस
चाकू जब्त करने का अभियान भी चला चुकी है। 1 हजार से अधिक चाकू जब्त किए गए,
मगर वारदातें जारी
हैं।
पिछले महीने रायपुर
के संतोषी नगर इलाके में अमान नाम के युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। दूसरा
प्रकरण रायपुर के राजेंद्र नगर इलाके का है, जहां रामचंदानी नाम के एक प्रॉपर्टी डीलर की भी
हत्या कर दी गई। इसके बाद गुढ़ियारी का ये मामला सामने आया। विक्की और अनिल नाम के
लड़कों लड़की के विवाद की वजह से यश नाम के युवक को चाकू मार दिया था और अब हुई
दुखित राम की मौत भी चाकू के हमले से ही हुई।