June 13, 2022


बोरवेल में फंसे राहुल को निकालने में जुटी रेस्क्यू टीम सफल होने के करीब

रायपुर। छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले में बोरवेल में गिरे 11 साल के बच्चे राहुल को बोरवेल से निकालने में रेस्क्यू टीम को बड़ी सफलता मिली है। जिस सुरंग से राहुल को निकालना है उसकी पहुंच राहुल तक हो गयी है। रेस्क्यू टीम को राहुल की आवाज सुनाई दे रही है। 

आईपीएस सूरज सिंह परिहार ने ट्वीट कर इसकी जानकारी सार्वजनिक की है। उन्होंने सरकार, प्रशासन और पुलिस के साथ रेस्क्यू टीम के संयुक्त प्रयास की सराहना की है। 

कलेक्टर जितेंद्र शुक्ला ने बताया कि राहुल की हालत अब शाम से बेहतर है। भोजन मांगना उसके बाद हम फिर से आशान्वित हैं। उनकी सांस भी ठीक चल रही है। बच्चे की जान को कोई खतरा नहीं है। अब हम कह सकते हैं कि हम अंतिम चरण में पहुंच गए हैं।

अगर कोई बड़ी चट्टान नहीं आई और अंदर से ठीक है तो हम एक घंटे में बच्चे को निकाल लेंगे। हमने जांजगीर से बिलासपुर के बीच के सभी अस्पतालों को अलर्ट कर दिया है।

10 जून को राहुल बोरवेल में गिरा

10 जून 2022 शुक्रवार दोपहर 2 बजे के बाद से राहुल साहू का कुछ पता नहीं चला। घर के कुछ लोग बाड़ी की तरफ गए तो राहुल के रोने की आवाज आ रही थी। गड्ढे के पास जाने पर पता चला कि आवाज अंदर से आ रही है। बोरवेल का गड्ढा 80 फीट गहरा है। यह भी बताया गया है कि बच्चा बहरा है, मानसिक रूप से काफी कमजोर है। जिस कारण वह स्कूल भी नहीं जाता था।

घर पर रहता था। पूरे गांव के लोग भी 2 दिन से उसी जगह ठहरे हुए हैं जहां बच्चा गिरा है। राहुल अपने माता-पिता का सबसे बड़ा पुत्र है। उसका छोटा भाई 2 साल छोटा है। पिता की गांव में बर्तन की दुकान है।



Related Post

Archives

Advertisement













Trending News

Archives