September 20, 2024


राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने महाकाल मंदिर में दर्शन कर किया पूजन अर्चन

भोपाल : राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज अपने उज्जैन प्रवास के दौरान बाबा महाकालेश्वर के दर्शन किये। उन्होंने बाबा महाकालेश्वर का जल एवं पंचामृत से अभिषेक कर विधिवत पूजनअर्चन एवं आरती की। उन्होंने देश एवं प्रदेश की उन्नतिजनता के कल्याण और विश्व-शान्ति के लिये बाबा महाकाल से प्रार्थना की। श्रीमती मुर्मु ने नन्दी हॉल में बाबा महाकालेश्वर का ध्यान भी किया। इस अवसर पर राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉमोहन यादव उपस्थित थे।

पूजन के बाद राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु का मुख्यमंत्री डॉयादव द्वारा श्री महाकालेश्वर मन्दिर प्रबंध समिति की ओर से अंगवस्त्रप्रसाद एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। पूजन पंआकाश पुजारी द्वारा करवाया गया। सहायक पुजारी श्री शैलेंद्र शर्माश्री राम पुजारीश्री अभिषेक शर्मा और श्री अजय पुजारी भी उपस्थित थे।


Related Post

Archives

Advertisement







Trending News

Archives