May 14, 2022


मुंडका हादसा : मरने वालों की संख्या 27 पहुंची, अभी बढ़ सकता है आंकड़ा

प्रधानमंत्री ने हादसे में मरने वालों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली के मुंडका में हुए हादसे में मरने वालों की संख्या 27 पहुंच गयी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए मरने वालों को परिवार के लोगों को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायत प्रदान करने का ऐलान किया है। प्रधानमंत्री ने घायलों के इलाज के लिए भी 50-50 हजार रुपये दिये जाने की घोषणा की है। 

जाने क्या है पूरा मामला 

  • दिल्ली के मुंडका मेट्रो के पिलर संख्या 450 के पास कामर्शियल काम्प्लेक्स स्थित है। 
  • इस काम्प्लेक्स में शुक्रवार 13 मई 2022 की शाम करीब पांच बजे अचानक आग लग गई। 
  • काम्प्लेक्स में आग लगने की जानकारी होते ही फायर बिग्रेड की 20 से अधिक गाडिय़ा पहुंची और बुझाने का काम शुरू किया। 
  • देखते ही देखते आग ने विकराल रुप ले लिया। पूरा काम्प्लेक्स फायर चेंबर बन गया। 
  • एनडीआरएफ और पुलिसकर्मियों के साथ दमकलकर्मियों ने रेस्क्यू अभियान चलाकर काम्प्लेक्स में फंसे लोगों को बाहर किया। 
  • इस दौरान कुल 27 लोगों की मौत हो गयी। इनमें दो दमकलकर्मी भी शामिल हैं। 
  • अधिकारियों के मुताबिक मरने वालों की संख्या में अभी इजाफा हो सकता है। 

शवों की शिनाख्त हो पाना मुश्किल

मुंडका हादसे पर बाहरी जिला दिल्ली के डीसीपी समीर शर्मा ने कहा कि ये बहुत दर्दनाक घटना थी। हमें करीब 4:50 बजे पर कॉल आया कि एक इमारत में आग लगी है। जिसके बाद हमने यहां बचाव कार्य किया। 27 लोगों की मौत हुई और 12 लोग घायल हुए हैं। करीब 30 दमकल की गाडिय़ां आईं। सभी घायल अस्पताल में भर्ती हैं।

उन्होंने बताया कि जो शव मिले हैं वो ऐसी स्थिति में है कि शिनाख्त करना मुश्किल है। इसमें हमें फोरेंसिक टीम मदद करेगी और जो लोग लापता है उसे मैच कराएंगे ताकि शिनाख्त हो सके। लापता लोगों की लिस्ट हम रातभर में तैयार करेंगे। 

डीसीपी ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज की गयी है। कंपनी के मालिक को हिरासत में लिया गया है। बचाव कार्य अभी पूरा नहीं हुआ है। अभी भी हो सकता है कि शव मिले। 
 


Related Post

Archives

Advertisement













Trending News

Archives