June 07, 2022


छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 15 जून तक सक्रिय हो जाएगा मानसून

मौसम वैज्ञानिक आरके बैस ने बताया कि 10 जून तक मानसून बस्तर पहुंच जाएगा

रायपुर। वर्ष 2022 का जून महीना छत्तीसगढ़वासियों के लिए भयंकर गर्मी, तपिश, लू चलने वाला चल रहा है। इस महीने में राज्य के अलग-अलग हिस्सों में तापमान 46 से 48 डिग्री तक पहुंच गया। 

गर्मी से परेशान लोगों के बीच मौसम विभाग ने राहतभरी खबर दी है कि 15 जून 2022 तक राज्य की राजधानी रायपुर में मानसून सक्रिय हो जाएगा। 

ओडिशा के रास्ते चलकर बस्तर पहुंचने वाला मानसून वहां 10 जून तक सक्रिय हो जाएगा। मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि रायपुर में 15 जून के आसपास मानसून आने की संभावना है। बस्तर में 10 जून के आसपास मानसून आने की संभावना है। मानसून की रफ्तार अभी थोड़ी धीमी है। 2-4 दिन में तापमान में गिरावट आ जाएगी। 


Related Post

Archives

Advertisement













Trending News

Archives