October 29, 2026


सेवा सेतु से घर बैठे मिल रहीं शासकीय सेवाएं, दो दिनों में बना आय प्रमाण पत्र

रायपुर : छत्तीसगढ़ शासन के सेवा सेतु पोर्टल से नागरिकों के लिए विभिन्न शासकीय सेवाओं तक पहुंच आसान हुई है। आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र जैसे जरूरी दस्तावेजों के लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा मिलने से प्रक्रिया सरल और सुविधाजनक बन रही है।

सूरजपुर जिले की भटगांव तहसील के ग्राम मलगा निवासी श्री मोहम्मद जाफर कलाम को सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से आय प्रमाण पत्र जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के महज दो दिनों के भीतर उन्हें दस्तावेज मिल गया। यह प्रमाण पत्र उन्हें भविष्य में विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ लेने में उपयोगी होगा।

श्री कलाम ने ऑनलाइन माध्यम से शासकीय सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि घर बैठे जरूरी दस्तावेजों के लिए आवेदन और प्रमाण पत्र प्राप्त होने से नागरिकों का समय बच रहा है और उन्हें सहूलियत मिल रही है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशा के अनुरूप राज्य शासन शासकीय सेवाओं को सरल, पारदर्शी और जनसुलभ बनाने के लिए सेवा सेतु पोर्टल संचालित कर रहा है। पोर्टल पर लगभग 900 शासकीय सेवाएं उपलब्ध हैं। पहले ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के माध्यम से सीमित सेवाएं मिलती थीं। अब सेवा सेतु के जरिए विभिन्न विभागों की अधिक सेवाएं एक ही मंच पर उपलब्ध कराई गई हैं। नागरिक पोर्टल के माध्यम से घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर इन सेवाओं का लाभ ले सकते हैं।


Related Post

Archives

Advertisement

Trending News

Archives