October 29, 2026


सेप्टिक लाइन की सफाई के दौरान मिला कटा सिर, पहचान और धड़ की तलाश में जुटी पुलिस

भिलाई : भिलाई मंगलवार उस वक्त सनसनी फैल गई जब बीएसपी टाउनशिप के सिविक सेंटर स्थित भिलाई निवास होटल के पीछे नर्सरी इलाके में सेप्टिक लाइन की सफाई के दौरान बोरी में बंद एक अज्ञात व्यक्ति का कटा हुआ सिर बरामद हुआ सिर सड़ा-गला हालत में था।

घटना की जानकारी मिलते ही भिलाई नगर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ( शहर ) शोभराज अग्रवाल ने बताया कि इलाके में सेप्टिक लाइन जाम होने की शिकायत के बाद ठेका श्रमिक सफाई के लिए पहुंचे थे सफाई के दौरान कर्मचारियों को पाइप के भीतर पॉलीथिन में लिपटा एक संदिग्ध पैकेट दिखाई दिया काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला गया।

शुरुआत में कर्मचारियों को पैकेट में किसी जानवर का सिर होने का संदेह हुआ, लेकिन खोलकर देखने पर अंदर इंसानी सिर मिलने से उनके होश उड़ गए तत्काल भिलाई नगर थाने पुलिस को सूचना दी गई।सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ( शहर ) शोभराज अग्रवाल समेत भिलाई नगर थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

पुलिस ने सिर को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।प्रारंभिक तौर पर पुलिस को आशंका है कि किसी व्यक्ति की हत्या के बाद सिर को यहां लाकर पाइप में फेंका गया होगा।

हालांकि, हत्या हुई है या नहीं और सिर यहां तक कैसे पहुंचा, इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम और जांच के बाद ही होगी।फिलहाल पुलिस मृतक की पहचान करने के साथ उसके धड़ की तलाश में जुटी है।

आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है और अलग-अलग थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्ट भी खंगाली जा रही है पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि यह सिर किसका है और इसे सेप्टिक लाइन में किसने और कब फेंका


Archives

Advertisement

Trending News

Archives