October 12, 2026


पुलिस आरक्षक की संदिग्ध मौत : पेड़ पर फांसी से लटका मिला शव, चेहरे पर दिखे चोट के निशान

जशपुर : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एक पुलिस आरक्षक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ पर फांसी से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान नरहरी पटेल के रूप में हुई है, जो कोरबा जिले में एसपी शाखा में पदस्थ थे। राव के चेहरे पर चोट के निशान मिलने से मामले को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे है। घटनास्थल पर जवान की मोटरसाइकिल, पहचान पत्र और एक लेडीज चुन्नी भी मिली है। सूचना मिलते ही पत्थलगांव पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

गांव में मचा हड़कंप

मिली जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला पत्थलगांव थाना क्षेत्र के चंदागढ़ स्थित मुरब्बाबाड़ी का है। यहां पुलिस आरक्षक नरहरी पटेल का शव पेड़ पर फांसी से लटका हुआ मिला। घटना की जानकारी सामने आते ही गांव में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भीड़ जुटने लगी।

मौके से मोटरसाइकिल, कार्ड और लेडीज चुत्री बरामद

घटनास्थल से मृतक जवान की मोटरसाइकिल और कार्ड के साथ एक लेडीज चुन्नी भी बरामद हुई है। वहीं, मृतक के चेहरे पर चोट के निशान पाए जाने की बात सामने आई है। इन परिस्थितियों के चलते घटना को लेकर संदेह गहरा गया है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा खुलासा

फिलहाल, पत्थलगांव पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि, जवान की मौत किन परिस्थितियों में हुई। घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।


Archives

Advertisement

Trending News

Archives