September 20, 2026


दो साल बाद आया आमदी हत्याकांड का फैसला : सुकालू चेलक को उम्रकैद, वैज्ञानिक जांच से खुला कत्ल का राज

धमतरी : जिले के आमदी में करीब दो साल पहले हुए हत्या के मामले में जिला एवं सत्र न्यायालय ने बड़ा फैसला सुनाया है। अदालत ने मामले में आरोपी सुकालू चेलक को दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। लंबे समय से अनसुलझे इस हत्याकांठ का पुलिस ने वैज्ञानिक साक्ष्यों और ठोस विवेचना के आधार पर खुलासा किया था।

बकरी चराने निकले आत्माराम का खेत में मिला था शव

मामला आमदी क्षेत्र का है, जहाँ आत्माराम पटेल बकरी चराने के लिए घर से निकले थे। इसके बाद उनका शव खेत में मिला था। घटना के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। शुरुआती तौर पर मामला अंधे कत्ल की तरह सामने आया, जिससे पुलिस के सामने आरोपी तक पहुंचना चुनौती बना हुआ था।

वैज्ञानिक साक्ष्यों से जुड़ी हत्या की कड़िया

जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल से मिले साक्ष्यों को आधार बनाकर मामले की पड़ताल आगे बढ़ाई । वैज्ञानिक तकनीक और साक्ष्य आधारित विवेचना के जरिए पुलिस ने हत्या की कड़ियों को जोड़ते हुए आरोपी सुकालू चेलक तक पहुंच बनाई। इसके बाद मामले में आरोपी के खिलाफ न्यायालय में साक्ष्य प्रस्तुत किए गए।

उत्कृष्ट जांच के लिए निरीक्षक सनी दुबे होंगे सम्मानित

इस हत्याकांड की विवेचना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले निरीक्षक सन्नी दुबे को उनकी बेहतर जांच के लिए एसपी धमतरी द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा। करीब दो साल पुराने इस मामले में अदालत के फैसले के बाद पुलिस की विवेचना भी अहम साबित हुई है।


Related Post

Archives

Advertisement

Trending News

Archives