रायपुर : रायपुर से बड़ा हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. एक व्यक्ति ने पत्नी के साथ अफेयर के शक में व्यापरी मकान मालिक का गला दबाकर हत्या कर दी. आरोपी ने हालही में किराए पर दुकान लेकर ऑटो पार्ट्स की दुकान खोली थी. आरोपी का पहले भी कई बार अवैध संबंध को लेकर विवाद और गाली-गलौच हो चुका था. पूरा मामला राखी थाना क्षेत्र के ग्राम गनोद का बताया जा रहा है.
जानकारी के अनुसार,
मृतक की पहचान 45 वर्षीय वेद राम साहू के रूप
में हुई है. वहीं आरोपी का नाम पुरुषोत्तम धीवर है. घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को
गिरफ्तार कर लिया है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है. पुलिस मामले की
जांच के बाद पूरे मामले का खुलासा करेगी.
पत्नी
से अफेयर का था शक
मामले में पुलिस ने बताया कि,
पुरुषोत्तम धीवर मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के धमनी गांव का निवासी
है. आरोपी गनोद में वेद राम साहू के मकान में किराए की दुकान लेकर ऑटाे पार्ट्स का
बिजनेस करता था. इस दुकान में पत्नी का भी आना-जाना लगा रहता था. इसी दौरान
पुरुषोत्तम को शक हुआ कि दुकान मालिक वेद और उसकी पत्नी का अफेयर चल रहा है. इसी
बात को लेकर दोनों के बीच विवाद और गाली-गलौज हुई.
मामले में बताया जा रहा है कि घटना
के समय दोनों में इसी बात को लेकर फिर से विवाद शुरू हो गया. विवाद बढ़ने पर आरोपी
पुरुषोत्तम ने वेद राम का गला दबा दिया. जिसके बाद उसकी मौत हो गई. घटना की
जानकारी मिलने के तुरंत बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी.
सूचना
के बाद मौके पर पहुंची पुलिस
सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस मौके
पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी. पुलिस ने घटना स्थल की जांच
की और आसपास के लाेगों से पूछताछ की गई. शुरूआत में इस पूरे मामले में हत्या की
वजह पत्नी से अवैध संबंध होने का शक ही सामने आया है.
फिलहाल पुलिस ने आरोपी पुरुषोत्तम
धीवर को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है. पुलिस घटना स्थल पर
पहुंचकर मामले में सभी पहलुओं की जांच कर रही है. पुलिस ये भी पता लगाने की कोशिश
कर रही है कि विवाद के दौरान कोई अन्य व्यक्ति मौके पर मौजूद था की नहीं.