रायपुर. नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ रायपुर कमिश्नरेट पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है. सरस्वती नगर पुलिस ने कोटा स्थित वाटिका नगर रोड के पास प्रतिबंधित नशीली दवाओं की बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहे तीन युवकों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के कब्जे से 900 नग प्रतिबंधित नशीली टैबलेट निट्रोसन, 77 शीशी प्रतिबंधित सिरप ऑनरेक्स और 4,200 रुपए नकद बरामद किए गए हैं. घटना में इस्तेमाल बुलेट वाहन भी जब्त किया गया है. जब्त मशरूका की कुल कीमत करीब 4 लाख रुपए बताई गई है.
पुलिस के अनुसार 16
सितंबर को सरस्वती नगर पुलिस को सूचना मिली थी कि कोटा के वाटिका
नगर रोड के पास तीन व्यक्ति दोपहिया वाहन से पहुंचे हैं और उनके पास बड़ी मात्रा
में प्रतिबंधित नशीली टैबलेट व कफ सिरप है. वे इसे अवैध रूप से बेचने के लिए
ग्राहक तलाश रहे हैं. सूचना मिलने के बाद डीसीपी पश्चिम रॉबिन्सन गुरिया ने थाना
प्रभारी और पुलिस टीम को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए.
इसके बाद पुलिस टीम
ने बताए गए स्थान पर पहुंचकर संदिग्धों की घेराबंदी की. हुलिये और वाहन के आधार पर
तीन संदिग्धों को पकड़ा गया. पूछताछ में उन्होंने अपना नाम आर्यन खान उर्फ रूशान
खान, सलमान खान और शेख युसुफ बताया. पुलिस ने उनके कब्जे में
रखी बोरियों की तलाशी ली तो उसमें प्रतिबंधित नशीली टैबलेट और सिरप बरामद हुए.
पुलिस ने आरोपियों से
दवाओं को रखने और बेचने से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे, लेकिन
वे कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके. पूछताछ के दौरान पुलिस को गुमराह करने का
प्रयास भी किया गया. इसके बाद तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया.
बुलेट समेत 4
लाख का सामान जब्त
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 900
नग नशीली टैबलेट निट्रोसन, 77 शीशी प्रतिबंधित
सिरप ऑनरेक्स, बिक्री की रकम 4,200 रुपए
और घटना में प्रयुक्त बुलेट मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 04 केएस
8663 जब्त की है. जब्त सामान की कुल कीमत करीब 4 लाख रुपए आंकी गई है.
सप्लायर और नेटवर्क की
तलाश
गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस
प्रतिबंधित दवाओं की खरीदी के स्रोत, सप्लायर
और बिक्री नेटवर्क के संबंध में पूछताछ कर रही है. पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी
है कि इस अवैध कारोबार से और कौन-कौन लोग जुड़े हैं. जांच में सामने आने वाले
तथ्यों के आधार पर अन्य आरोपियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी. सरस्वती नगर पुलिस
ने तीनों आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 201/26 के तहत
नारकोटिक एक्ट की धारा 21(सी), 22(ग)
और 29 में अपराध दर्ज किया है.
गिरफ्तार आरोपी
1. आर्यन खान उर्फ रूशान
खान (23), निवासी सरकारी स्कूल के पीछे कोटा, थाना सरस्वती नगर.
2. सलमान खान (19), निवासी संजय नगर बकरा मार्केट, थाना टिकरापारा.
3. शेख युसुफ (40), निवासी नयापारा बिजली ऑफिस, फुल चौक, थाना गोलबाजार.