September 15, 2026


कुएं में मिला युवक का शव पैरों में रस्सी से पत्थर बांधकर लगाई छलांग, पहले भी दो बार कर चुका था आत्महत्या का प्रयास

सूरजपुर : जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव में एक युवक की कुएं में डूबने से मौत का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि युवक ने अपने पैरो में रस्सी बांधकर पत्थर लटकाए और कुएं में छलांग लगा दी। युवक पहले भी आत्महत्या का प्रयास कर चुका था। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पैरों में रस्सी और पत्थर बांधकर कुएं में कूदा

जानकारी के मुताबिक कल्याणपुर निवासी सुमेर सिंह ने अपने पैरो मे रस्सी बांधी और दो बड़े पत्थरो को बोरे में रखकर उनसे लटका लिया। इसके बाद वह कुएं में कूद गया। वजनदार पत्थर बंधे होने के कारण वह बाहर नहीं निकल सका और उसकी मौत हो गई।

पहले भी दो बार कर चुका था प्रयास

बताया जा रहा है कि सुमेर सिंह इससे पहले भी दो बार आत्महत्या का प्रयास कर चुका था। पहली बार उसने फांसी लगाने की कोशिश की थी, लेकिन पेड़ की डंगाल टूट जाने के कारण उसकी जान बच गई। इसके बाद\सने कुएं में कूदकर जान देने का प्रयास किया था। हालांकि, तैरना आने की वजह से वह उस समय भी बच गया था।

तीसरी बार उठाया खौफनाक कदम

पुलिस के अनुसार, इस बार युवक ने पैरो में रस्सी बांधकर उसके साथ पत्थर लटकाए और कुएं में छलांग लगा दी। इस वजह से उसके बाहर निकलने की संभावना नहीं रही और उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने बताया कि मृतक की गांव के लोगों से ज्यादा नहीं बनती थी और उसके व्यवहार को लेकर भी स्थानीय स्तर पर चर्चाएं थीं। हालांकि, युवक ने यह कदम क्यों उठाया, इसकी स्पष्ट वजह अभी सामने नहीं आई है। पुलिस पूरे मामले की विवेचना कर रही है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है|


Archives

Advertisement

Trending News

Archives